{"_id":"5f5b50fa8ebc3e338a0121fa","slug":"healthy-and-happy-relationship-tips-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपके बीच आ गई हैं दूरियां तो घबराएं नहीं, इन टिप्स से दिल को लाएं करीब","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
आपके बीच आ गई हैं दूरियां तो घबराएं नहीं, इन टिप्स से दिल को लाएं करीब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजी शेड्यूल के कारण या फिर और कई वजहों से एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं या फिर किसी और वजह से आपके और पार्टनर की बीच दूरियां आ गई हैं, तो कोई बात नहीं, इस वजह से परेशान न हों बल्कि अपने पार्टनर के दिल के करीब जाने की कोशिश करें। अपने पार्टनर से दूर रहना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी होती है कि एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं। रिलेशनशिप में कुछ दिन की दूरियां होना भी सही रहता है। इससे एक दूसरे की अहमियत का अहसास होता है, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ता है। अगर आपका रिश्ता मजबूत है तो दूरियां होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है इसलिए ज्यादा परेशान न हों। बस दूर रहते हुए भी पार्टनर के दिल के करीब रहना बहुत जरुरी होता है। आइए जानते हैं कि कैसे जा सकते हैं पार्टनर के दिल के करीब...
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आज के टाइम में सबस अच्छी बात है कि हम सब एक दूसरे से डिजिटल रुप से जुड़े हुए हैं। इसलिए जब पार्टनर की ज्यादा याद आए तो वीडियो कॉल पर बात करें, उनके साथ बिताए गए अच्छे पलों की यादें ताजा करें। लेकिन वीडियो कॉल करते समय पार्टनर की प्राइवेसी का ध्यान जरुर रखें। हो सकता है कि ऐसे अचानक वीडियो कॉल करने से उनको परेशानी हो। एक दूसरे को अच्छी और प्यार भरी इमोजी भेजें, ये अपने इमोशन्स को दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है। बिना किसी बात के भी पार्टनर को छोटा सा प्यार भरा मैसेज भी करें, जिससे आप लोगों की बातचीत होती रहे और कन्यूनिकेशन गैप न हो।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
माना कि पार्टनर से दूर रहने पर मूड अच्छा नहीं रहता है लेकिन इसको लेकर ज्यादा गुस्सा न करें, क्योंकि हो सकता है वो गुस्सा पार्टनर पर निकल जाए। इसलिए जब आप दूर हों तो पार्टनर से गुस्से में बात बिल्कुल भी न करें। आप एक दूसरे से क्यों दूर हैं इस बात को समझें, अपने पार्टनर की परेशानी को समझने की कोशिश करें। इससे आप लोगों की आपसी समझ अच्छी होगी, जिससे रिश्ता मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर कुछ टाइम मिल रहा है तो एक दूसरे से कुछ देर के लिए मिल लें। किसी भीड़ वाली जगह पर जाने से अच्छा किसी शांत और हरियाली की जगह पर जाएं और सुकून से पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर बैठें। लेकिन अगर आप नहीं मिल पा रहे हैं तो खाना खाने के लिए एक टाइम डिसाइड करें और वीडियो कॉल पर डिनर करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।