फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Layout of Greater Aligarh approved

Good News: अलीगढ़ में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम, जहां होंगे आईपीएल जैसे बड़े मैच, बनेंगी दो बड़ी यूनिवर्सिटी

Fri, 14 Aug 2026 10:38 AM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 14 Aug 2026 10:38 AM IST
सार

एडीए वीसी ने बताया कि इस स्टेडियम का निर्माण पीपीपी की तर्ज पर होगा। इसके साथ ही योजना के सेक्टर 10 में एजुकेशन सिटी और मेडिसिटी बसाया जाना प्रस्तावित है। इन दोनों योजनाओं के लिए 85 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। जहां पर दो निजी विवि और छह कॉलेज पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे। 25 और 40 एकड़ में दो निजी विवि बनेंगे।

विज्ञापन
Layout of Greater Aligarh approved
कुछ इस तरह नजर आएगा स्टेडियम - फोटो : एआई

विस्तार

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बसाई जा रही ग्रेटर अलीगढ़ योजना में अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य स्टेडियम बनेगा, जहां आईपीएल जैसे बड़े आयोजन हो सकेंगे। 55 एकड़ भूमि में बनने वाले इस स्टेडियम में 35 हजार दर्शक खेलों का आनंद ले सकेंगे। यहां पर बॉलीवाल, बैडमिंटन और स्वीमिंग पूल भी बनेगा। इसके लिए स्पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के मानकों का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की 91वीं बोर्ड बैठक में ग्रेटर अलीगढ़ योजना के सेक्टर 1,2,3,7,8,9 और 10 के लेआउट को मंजूर कर दिया गया। सेक्टर 4, 5 और 6 का नियोजन एवं भूमि अर्जन अभी प्रक्रिया में है, इसका लेआउट बाद में मंजूर होगा। इस योजना में कुल 10 सेक्टर हैं। मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और एडीए वीसी कुलदीप मीणा की उपस्थिति में बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में संपन्न हुई।
विज्ञापन


एडीए वीसी ने बताया कि इस स्टेडियम का निर्माण पीपीपी की तर्ज पर होगा। इसके साथ ही योजना के सेक्टर 10 में एजुकेशन सिटी और मेडिसिटी बसाया जाना प्रस्तावित है। इन दोनों योजनाओं के लिए 85 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। जहां पर दो निजी विवि और छह कॉलेज पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे। 25 और 40 एकड़ में दो निजी विवि बनेंगे। मेडिसिटी में अस्पताल और अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। इसी सेक्टर की 10 हेक्टेयर भूमि में 111 करोड़ की लागत से एडीए का जोनल कार्यालय और एडीए कर्मियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। बिजली घर के निर्माण के लिए 12 एकड़ जमीन बिजली निगम को देने की सहमति बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

98 एकड़ में बनेगी टाउनशिप और 1015 भूखंड दिए जाएंगे
योजना के 98 एकड़ में इंटीग्रेटेड रेजीडेंशियल टाउनशिप बनाई जाएगी। इस योजना के सेक्टर 1, 2 और 3 में लॉटरी द्वारा 890 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। 125 भूखंड इन्हीं तीन सेक्टरों में नीलामी द्वारा दिए जाएंगे। इस तरह से कुल 1015 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इन आवासीय भूखंडों की अनुमानित दर लगभग 23 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। इसके साथ ही 19,640 वर्गमीटर भूमि एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित की गई है। कॉमर्शियल और आवासीय प्लॉट के लिए 45 मीटर, 24 मीटर, 18 मीटर और 12 मीटर चौड़ी सड़कें बनाईं जाएंगी।

ऐसे मिलेंगे प्लॉट

  • 23 हजार रुपये वर्गमीटर आवासीय भूखंडों की अनुमानित दर
  • 890 भूखंडों का आवंटन सेक्टर 1, 2 और 3 में लॉटरी से होगा
  • 125 भूखंड इन्हीं तीन सेक्टरों में नीलामी द्वारा दिए जाएंगे
  • 19,640 वर्गमीटर भूमि एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed