सब्सक्राइब करें

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर जानिए भारतीय संविधान की पांच खास बातें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2022 January 26 Know Indian Constitution Interesting Facts in Hindi
संविधान की रोचक बातें - फोटो : social media

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लिए 26 जनवरी का दिन अहम है। इस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस साल भारतवासी 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। देश की आजादी के बाद भारतीस संविधान का गठन हुआ था। बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को संविधान निर्माता कहा जाता है लेकिन बाबा साहब के अलावा देश के संविधान के निर्माण में 210 लोगों का हाथ था। भारत के संविधान को कई बाते खास बनाती हैं। संविधान को दिसंबर में ही अपना लिया गया था, लेकिन 26 जनवरी को लागू करके इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर घोषित कर दिया गया, इसके पीछे खास वजह थी। वहीं भारतीय संविधान हाथ के बने कागज पर हाथों से लिखा गया है लेकिन इतने सालों से इन कागजों को संजोकर रखना बड़ी बात है। भारत के संविधान से जुड़ी ऐसी ही कई और बाते हैं जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए। 

Republic Day 2022 January 26 Know Indian Constitution Interesting Facts in Hindi
संविधान की रोचक बातें - फोटो : अमर उजाला

भारतीय संविधान सभा

संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को सुबह 11 बजे हुई थी। संविधान सभा में कुल 210 सदस्य शामिल थे, जिसमें 15 महिलाएं शामिल थीं। उसके दो दिन बाद यानी 11 दिसंबर को 1946 को संविधान सभा की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष के तौर पर चयन हुआ। 13 दिसंबर 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संविधान का उद्देश्य प्रस्ताव सभा में प्रस्तुत किया था, जो 22 जनवरी 1947 को पारित किया है। 

 

Republic Day 2022 January 26 Know Indian Constitution Interesting Facts in Hindi
संविधान की रोचक बातें - फोटो : social media

26 जनवरी को क्यों लागू हुआ संविधान

1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा ने संविधान को अपना लिया था लेकिन लागू 26 जनवरी को किया। इसकी वजह थी कि 26 जनवरी 1930 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। 20 साल बाद उसी दिन संविधान लागू कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2022 January 26 Know Indian Constitution Interesting Facts in Hindi
संविधान की रोचक बातें - फोटो : social media

संविधान की मूल प्रति कहां रखी है

भारतीय संविधान की मूल प्रति हाथ से बने कागज पर हाथों से लिखी है, इसे संसद भवन के पुस्तकालय में नाइट्रोजन गैस चैंबर में रखा गया है। ताकि संविधान के मूल प्रति को संरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन
Republic Day 2022 January 26 Know Indian Constitution Interesting Facts in Hindi
संविधान की रोचक बातें - फोटो : social media

राजेंद्र प्रसाद ने की थी घोषणा

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ, राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के बाद भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर भारतीय गणतंत्र के जन्म की ऐतिहासिक घोषणा की थी। आजाद होने के 894 दिन बाद भारत स्वतंत्र राज्य बना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed