सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: सामंथा रुथ प्रभु या नागा चैतन्य कौन करता है ज्यादा कमाई? जानिए दोनों की नेटवर्थ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 21 Feb 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya Net Worth
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य की नेटवर्थ - फोटो : instagram

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर सितारों में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का नाम है। दोनों कभी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कपल थे लेकिन जब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया तो उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। सामंथा को हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में एक आइटम नंबर में देखा जा चुका है। सामंथा और नागा चैतन्य दोनों ही अपने फिल्मी करियर में सफल हैं। वहीं उनके निजी जीवन की बात करें तो नागा चैतन्य ने सामंथा से तलाक के बाद उन्हें 200 करोड़ की एलिमनी ऑफर की थी। इतनी बड़ी रकम को सामंथा रुथ ने ठुकरा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा रुथ नागा चैतन्य से ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटी हैं। वहीं नागा चैतन्य की भी लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। चलिए जानते हैं नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु की कुल संपत्ति के बारे में। नागा चैतन्य और समांथा में से ज्यादा अमीर कौन हैं, कितनी करते हैं दोनों कमाई?

Celebrity Lifestyle Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya Net Worth
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य की नेटवर्थ - फोटो : instagram

सामंथा रुथ और नागा चैतन्य की नेटवर्थ

अभिनेत्री सामंथा रुथ हाल ही में फिल्म पुष्पा में नजर आईं थीं। सामंथा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा मनोज तिवारी के साथ हिंदी फिल्म फैमिली मैन भी की है। अब तक 65 फिल्मों में नजर आ चुकीं सामंथा की कुल संपत्ति 11 मिलियन डॉलर यानी 80 करोड़ रुपये है। सामंथा फैशन लेबल साकी को चलाती हैं। वहीं उनका एक प्री-स्कूल एकम भी है। सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की कुल संपत्ति भी करोड़ों में है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नागा चैतन्य 154 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

Celebrity Lifestyle Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya Net Worth
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य की नेटवर्थ - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

सामंथा रुथ और नागा चैतन्य की कमाई

एक्ट्रेस सामंथा दक्षिण भारतीय सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा एक फिल्म में काम करने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वह सालाना तीन करोड़ रुपये तक कमा लेती हैं। सामंथा ने फिल्म पुष्पा में तीन मिनट के गाने के लिए पांच करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वह सालाना तीन करोड़ रुपए कमाती हैं। नागा चैतन्य फिल्मों के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। नागा चैतन्य की सालाना कमाई 25 करोड़ रुपये तक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya Net Worth
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य की नेटवर्थ - फोटो : social media

सामंथा रुथ और नागा चैतन्य की कार कलेक्शन

अभिनेत्री सामंथा रुथ का कार कलेक्शन भले ही छोटा है लेकिन उनके पास दुनिया की महंगी कारें शामिल हैं। सामंथा के कार कलेक्शन में 76 लाख रुपये की BMW 3 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और जगुआर एक्सएफआर शामिल है। नागा चैतन्य के पास शानदार कार और बाइक कलेक्शन है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी बाइक हैं, जिसमें यामाहा वाईजेडएफ आर1 और त्रिउम्फ थ्रो स्टोन आर है।

विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya Net Worth
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य की नेटवर्थ - फोटो : Instagram@chayakkineni

नागा चैतन्य और समांथा रुथ का आलीशान घर

सामंथा का हैदराबाद के सबसे महंगे इलाके जुबली हिल्स के अन्ना पुर्णा स्टूडियो में लग्जरी डिजाइनर बंगला है। वहीं उनके कई रियल स्टेट प्रापर्टी भी हैं। नागा चैतन्य के पास कई शानदार लग्जरी प्राॅपर्टी हैं। उनका पूरा घर काफी खूबसूरती से उनके लाइफस्टाइल के मुताबिक डिजाइन किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed