फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में गोल-मटोल दिखने वाले वरुण धवन की ये तस्वीरें आपने नहीं देखी होंगी, ऐसे बने सुपरस्टार

Tue, 24 Apr 2018 06:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
See Varun Dhawan Rare Unseen Childhood Pictures on his 31st Birthday
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म साल 1987 को मुंबई में हुआ था। खबरों की मानें तो वरुण अपने काम में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने तक की फुर्सत नहीं है। जिसकी वजह से वह सेट पर ही फिल्म के क्रू सेलिब्रेशन के मूड में हैं। वरुण बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। महज 10 फिल्मों में काम करने वाले वरुण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आइए आज इस खास मौके पर देखते हैं वरुण के बचपन की कुछ अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें।
See Varun Dhawan Rare Unseen Childhood Pictures on his 31st Birthday
varun dhawan
वरुण धवन ने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले वरुण ने करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।
See Varun Dhawan Rare Unseen Childhood Pictures on his 31st Birthday
varun dhawan
वरुण बचपन में काफी नटखट थे और उनमें अनुशासन लाने में उनके मां-पापा को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
See Varun Dhawan Rare Unseen Childhood Pictures on his 31st Birthday
varun dhawan
वरुण जब लंदन में अपनी पढ़ाई कर रहे थे तो एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए वह नाइटक्लबों में लीफलेट बांटने का भी काम करते थे। वरुण गोविन्दा के जबरदस्त फैन हैं। उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो वो गोविन्दा का फीडबैक लेना बेहद पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
See Varun Dhawan Rare Unseen Childhood Pictures on his 31st Birthday
varun dhawan
वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इसके बाद उन्होंने 'मैं तेरा हीरो, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'दिलवाले', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'ढिशूम', और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में एक्टिंग करके खूब तारीफें बटोरी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed