दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद शेख जायद ग्रैंड मस्जिद विश्व भर के मुस्लिमों के लिए विशेष स्थान रखती है। सफेद रंग की यह शानदार मस्जिद कारीगरी का बेजोड़ नमूना है, जो दुनिया में सबसे सुंदर मस्जिदों में से एक मानी जाती है।
{"_id":"5ccfce7ebdec22075b0bf1da","slug":"shaikh-zayed-grand-mosque-in-abu-dhabi-40-thousand-people-worship-namaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramadan 2019: दुनिया की सबसे खूबसूरत और बड़ी मस्जिद, जहां 40 हजार लोग एक साथ पढ़ते हैं नमाज","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Ramadan 2019: दुनिया की सबसे खूबसूरत और बड़ी मस्जिद, जहां 40 हजार लोग एक साथ पढ़ते हैं नमाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 06 May 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
सउदी अरब की मक्का और मदीना मस्जिदों के बाद शेख जायद ग्रैंड दुनिया की तीसरी सबसे विशाल मस्जिद है। यहां पर 40 हजार लोग एकसाथ नमाज अदा कर सकते हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित मस्जिद के सबसे बड़े हाॅल के अंदर ही एक बार में 7000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं। इसका निर्माण संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व शासक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने वर्ष 1996 में शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग 12 एकड़ के भूभाग में फैली इस मस्जिद को बनाने के पीछे दुनिया भर में फैली इस्लामिक मान्यताओं, रीति-रिवाजों तथा कलाकारों को एक स्थान पर लाना था, जहां इस्लाम की विविधता में एकता को दर्शाया जा सके।
12 वर्षों में हुआ निर्माण
इसे बनाने में मुख्य रूप से राजस्थान के मकराना के मार्बल का उपयोग किया गया है। मार्बल के अलावा कोटा का मकराना, सोना, अर्द्ध कीमती पत्थरों, क्रिस्टल और चीनी मिट्टी की चीजों आदी का भी प्रयोग किया गया है। इसका निमार्ण 12 वर्षों में किया गया था। इसे बनाने के लिए मोरक्को, तुर्की, भारत, मलेशिया, चीन, ईरान, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और ग्रीस से कारीगर बुलाए गए थे।

अंदर है गोल्ड कोटिंग
मस्जिद के अंदर भव्य नक्काशी और गोल्ड कोटिंग की गई है। सफेद रंग की इस भव्य मस्जिद के मुख्य गुंबद की ऊंचाई 75 मीटर और लंबाई 32.2 मीटर है। मस्जिद की दीवारों तथा खंभों पर कैलीग्राफी की गई है। साथ ही अल्लाह के 99 पवित्र नाम भी बेहद खूबसूरती से लिखे गए हैं। मस्जिद के मुख्य हॉल का कालीन हाथ का बुना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा कालीन है।