फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Decoration: देवी मां के आगमन के लिए मंदिर को इस तरह सजाएं

Mon, 26 Sep 2022 12:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 26 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri Decoration Ideas How To Decorate Mandir At Home For Navratri See Photos Images
नवरात्रि डेकोरेशन - फोटो : instagram

नवरात्रि के नौ दिन बेहद पवित्र माने जाते हैं। हर किसी के मन में उल्लास और उमंग रहती है। देवी मां की पूजा के लिए लोग तैयारी करते हैं। मंदिर की साफ-सफाई के साथ सजावट भी की जाती है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। अगर आप कलश स्थापना से पहले मंदिर को सजाने की तैयारी में हैं। तो फूलों से लेकर लाइट और क्राफ्ट की इन सारी चीजों से मंदिर को सजा सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे करें मंदिर की सजावट।

Shardiya Navratri Decoration Ideas How To Decorate Mandir At Home For Navratri See Photos Images
नवरात्रि डेकोरेशन - फोटो : instagram
लाइटिंग हो खास

मंदिर को अगर आप जगमग रोशनी से भर देना चाहती हैं तो लाइट की लड़ियों से कलाकारी करें। पूरे मंदिर के चारों ओर लाइट लगाएं। जिसमे आप अलग-अलग रंगों की लड़ियां लें। लाल, पीले और नीले रंग के साथ मल्टीकलर की लाइट की लड़ियां भी खूबसूरत लगेंगी। वहीं इन लड़ियों की मदद से बैकग्राउंड पर जय माता दी या शुभलाभ बेहद आकर्षक लगेगा। 

Shardiya Navratri Decoration Ideas How To Decorate Mandir At Home For Navratri See Photos Images
rangoli - फोटो : pixabay
फूलों से करें सजावट

फूलों से सजावट सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है। साथ ही ये फूल महकते हैं तो पूरा मंदिर सुगंध से भर जाता है। गेंदे और गुलाब के साथ ही और दूसरे फूलों को लाकर लड़ियां लगाएं। साथ ही मंदिर के दरवाजे पर फूलों की रंगोली जरूर बनाएं। ये मंदिर की शोभा बढ़ाने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri Decoration Ideas How To Decorate Mandir At Home For Navratri See Photos Images
नवरात्रि डेकोरेशन - फोटो : instagram
मिट्टी के सामान से सजाएं

अगर आपका बजट मंदिर को सजाने के लिए अच्छा खासा है। तो मिट्टी के सामान से सजावट करें। मिट्टी की लटकन, दीये और बर्तनों की मदद से मंदिर को खूबसूरत बनाएं। साथ में मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर उसमे फ्लोटिंग कैंडल तैराएं। ये पूरे मंदिर को जगमग करेगी और दिखने में भी आकर्षक लेगी। मार्केट में मिट्टी के कई सारे सामान मिल जाएंगे। जो खास तौर पर नवरात्रि की डेकोरेशन के लिए ही मिलते हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri Decoration Ideas How To Decorate Mandir At Home For Navratri See Photos Images
टेराकोटा - फोटो : अमर उजाला।
हैंडीक्राफ्ट से बढ़ाएं शोभा

मंदिर की सजावट में आप चाहें तो हैंडीक्राफ्ट की चीजों को भी ला सकते हैं। छोटे-छोटे टेराकोटा के बने सामान मार्केट में इस समय खासतौर पर मिलते हैं। जिन्हें खऱीदकर आप मंदिर की शोभा बढ़ा सकती हैं। वैसे इन सारे आइटम्स को आप ऑऩलाइन भी खरीद सकती हैं। ये सारे सामान बिल्कुल आसानी से मिल जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed