Singer Jubin Nautiyal Lifestyle: बॉलीवुड में अपनी आवाज और गायकी से हर किसी का दिल जीतने वाले जुबिन नौटियाल इन दिनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर जुबिन नौटियाल को देशद्रोही बताते हुए ट्रोल किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन नौटियाल का विदेश में एक कॉन्सर्ट होना था, जिसे एक खालिस्तानी समर्थक और वॉन्टेड आयोजित कर रहा था। जिसे लेकर लोग नौटियाल को ट्रोल कर रहे तो वहीं उनके फैंस जुबिन के समर्थन में उतर आए। इस पूरे विवाद में जुबिन नौटियाल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी मां तनाव में आ गई हैं। सालों मेहनत करके कमाया नाम और काम को लोगों ने तवज्जो नहीं दिया और बिना कुछ जानें मुझे देशद्रोही बना दिया। जुबिन नौटियाल की पहचान उनके रोमांटिक गानों के कारण हैं, जो इन दिनों सबसे ज्यादा चलन में हैं। लोग उनकी आवाज और गायकी के फैन हैं। अपनी गायकी से जुबिन ने शोहरत के साथ ही बड़ी संपत्ति भी कमा ली है। चलिए जानते हैं जुबिन नौटियाल की कमाई और नेट वर्थ के बारे में।
Celebrity Lifestyle: रोमांटिक गानों से शोहरत कमाने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल की कुल संपत्ति जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुबिन नौटियाल का घर और करियर
सिंगर जुबिन नौटियाल उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। यहां उनका पैतृक घर है। यहीं से अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद नौटियाल मुंबई आ गए। यहां उन्होंने इंडियन आइडल में प्रतिभाग किया, हालांकि शो से बाहर हो गए। बाद में 'एक मुलाकात' गाने से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाई जान', 'द हम्मा सॉन्ग' समेत कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज देकर जुबिन नौटियाल अपने करियर की बुलंदियों पर पहुंच गए।
जुबिन नौटियाल का कार कलेक्शन
जुबिन को लग्जरी कारों का बेहद शौक है। बात करें उनके कार कलेक्शन की तो जुबिन के पास वोल्वो एक्ससी90, लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर, रोल्स रॉयस फैंटम और बीएमडब्ल्यू एक्स9 है। उनकी इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।
जुबिन नौटियाल की कमाई
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल इस समय सबसे अधिक कमाई करने वाले संगीतकार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन एक गाने के लिए 5 से 7 लाख रुपये फीस लेते हैं। एक कॉन्सर्ट के लिए 50 से 60 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं। जुबिन नौटियाल की महीने के कमाई लगभग 66 लाख रुपये है। वहीं सालाना जुबिन करोड़ों रुपये की कमाई कर लेते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया गाने हैं। वह यूट्यूब, काॅन्सर्ट, शो, फिल्मों में प्ले बैक सिंगर और सॉन्ग एलबम्स से मोटी कमाई करते हैं।
जुबिन नौटियाल की कुल संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन नौटियाल की नेट वर्थ 16 मिलियन डॉलर है, यानी भारतीय करेंसी में जुबिन करीब 120 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। गायकी के अलावा जुबिन नौटियाल ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड के साथ ही तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही अंग्रेजी वेब सीरीज के लिए भी गाने गाए हैं।