Sourav Ganguly Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में से एक नाम सौरव गांगुली का है। 'क्रिकेट के दादा' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गांगुली बंगाल टाइगर के नाम से भी मशहूर हैं। सौरव गांगुली लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली पैसे और शोहरत दोनों में ही किसी से कम नहीं हैं। उनका नाम भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल है।
Sourav Ganguly Birthday: क्रिकेट के दादा गांगुली रहते हैं महल जैसे घर में, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरव गांगुली का आलीशान घर
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रहने वाले सौरव गांगुली का बंगला काफी बड़ी है। दादा के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। गांगुली ने घर की सजावट में लाखों रुपये खर्च किए हैं। उनके घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत और राजशाही महल जैसा है। उनके पैतृक घर की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये हैं, जिसमें 48 कमरे हैं। वहीं गांगुली दो मंजिला हवेली के भी मालिक है।
सौरव गांगुली की कमाई
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली विज्ञापनों से मोटी कमाई करते हैं। कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक ब्रांड विज्ञापन के लिए गांगुली हर साल एक करोड़ 35 लाख रुपए चार्ज करते हैं। गांगुली बंगाली टीवी शो दादागिरी भी होस्ट कर चुके हैं, जिसके लिए वह प्रति सप्ताह एक करोड़ रुपये फीस लेते थे।
गांगुली का कार कलेक्शन
बंगाल टाइगर सौरव गांगुली के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दादा के पास करीब 62 लाख रुपये की रेंज रोवर, 72 लाख की मर्सिडीज जीएल, ऑडी, सीएलके कंवर्टिबल, बीएमडब्ल्यू सीरीज की कारें हैं।
सौरव गांगुली की कुल संपत्ति
पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। एक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक सौरव की अनुमानित संपत्ति लगभग 365 करोड़ रुपये है। गांगुली आईएसएल क्लब एटीके मोहन बागान के सह मालिक हैं। हालांकि निदेशक के पद से वह इस्तीफा दे दिया है। बंगाल में दो आलीशान हवेलियों के मालिक हैं।