इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्म आरआरआर चर्चा में है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। जूनियर एनटीआर उन अभिनेताओं में से हैं जो लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। जूनियर एनटीआर का पूरा नाम नंद मूर्ति तारक रामा राव है। वह एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जूनियर एनटीआर के दादाजी एनटी रामाराव आंध्र प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। साल 2001 में आई फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' से जूनियर एनटीआर ने बतौर लीड एक्टर इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद जूनियर एनटीआर ने शुरू किया और एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में की। जूनियर एनटीआर सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक जूनियर एनटीआर के पास आलीशान बंगला और बहुत ही लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। चलिए जानते हैं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की लाइफस्टाइल के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जूनियर एनटीआर एक फिल्म के लिए करते हैं कितना चार्ज, जानिए साउथ सुपरस्टार की नेटवर्थ
जूनियर एनटीआर की कुल संपत्ति
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर दक्षिण भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूनियर एनटीआर की नेटवर्थ 60 मिलियन डॉलर यानी करीब 450 करोड़ रुपये है।
जूनियर एनटीआर की कमाई
जूनियर एक फिल्म के लिए 25-30 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म RRR के लिए जूनियर एनटीआर ने अपनी फीस बढ़ा दी। उन्होंने इस फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। फिल्मों के अलावा जूनियर एनटीआर विज्ञापन प्रचार से भी मोटी कमाई करते हैं। एक एड के लिए जूनियर एनटीआर एक से डेढ़ करोड़ रुपये लेते हैं।
जूनियर एनटीआर का आलीशान बंगला
जूनियर एनटीआर की लाइफस्टाइल किसी राजकुमार से कम नहीं। वह हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगले में परिवार के साथ रहते हैं। जूनियर एनटीआर के बंगले की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। उनकी कई अन्य प्रॉपर्टी भी हैं। हैदराबाद, बंगलुरु और कर्नाटक में जूनियर एनटीआर के कई लग्जरी घर और अपार्टमेंट हैं।
जूनियर एनटीआर का कार कलेक्शन
कई अभिनेताओं की तरह जूनियर एनटीआर को भी लग्जरी कारों का शौक है। उनके पास करोड़ों की गाड़ियों का कलेक्शन है। जूनियर एनटीआर के कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस, रेंज रोवर, ऑडी और लेम्बोर्गिनी जैसी महंगी गाड़िया शामिल है।