फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं ये हंसी वादियां, है खुला आसमां...

Fri, 22 Dec 2017 04:50 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
5 hill stations near delhi to visit for a peaceful holiday on this christmas
snowfall in auli

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में वादियां और भी अधिक खूबसूरत लगने लगती है। एक तरफ सुबह से रात तक की भागदौड़ और दूसरी तरह वादियों का सुकून, जाहिर सी बात है हर कोई उन पहाडो़ं में बिना किसी तनाव के कुछ दिन गुजारना चाहेगा। तो इंतजार किस बात का, अपना बैग पैक कर लीजिए, ट्रैफिक को भूलकर, फॉर्मल कपड़ों से बाहर निकलकर, कम्प्यूटर से पीछा छु़ड़ाकर, आर्टिफिशियल पेड़- पौधों से दूर जाकर झरने और जंगलों में एक तफरी करने के लिए। किस्मत अच्छी रही तो स्नो फॉल भी देखने को मिल जाएगा, लेकिन अब आप छुट्टियों और बजट की टेंशन लेकर मत बैठ जाइए।



जनाब क्रिसमस आ रहा है यानी हॉलिडे और इससे पहले दो वीकेंड भी तो हैं। रही बात बजट की तो हम आपको ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दिल्ली से 5 घंटे में ही पहुंच सकते हैं और वो भी काफी कम खर्चें पर... जानिए कैसें

5 hill stations near delhi to visit for a peaceful holiday on this christmas

लैंसडाउन

दिल्ली के सबसे करीब हिल स्टेशन है लैंसडाउन। दिल्ली और नेचर दोनों के सबसे ज्यादा करीब है ये जगह...यहां आकर आपको शांति तो महसूस होगी ही, साथ ही आप यहां बहुत जगह एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल में बसे इस शहर को अंग्रेजों ने पहाड़ काटकर बसाया था। यहां आप टिप एन टॉप, ताड़केश्वर महादेव, चर्च पॉइन्ट घूम सकते हैं। ट्रेकिंग का शौक रखते हैं तो वो भी आप यहां पर पूरा सकते हैं। दिल्‍ली से करीब 260 किमी. दूर इस जगह पर लोग सनराइज देखने भी आते हैं।

5 hill stations near delhi to visit for a peaceful holiday on this christmas

पंगोट

दिल्ली के करीब हिल्स देखने हैं और स्नो भी चाहिए... तो वो जगह है पंगोट...। नैनीताल से करीब एक घंटे लगते हैं यहां तक पहुंचने में...भले ही यहां आबादी ज्यादा न हो, लेकिन इतनी साफ बर्फ आपको कहीं और नहीं मिलेगी। यही नहीं आप अपने होटल के रूम के अंदर तक हवा की तेज आवाजें सुन सकते हैं। यहां आप दिन के समय जंगल में ट्रेक कर सकते हैं तो रात में सफारी का भी मजा ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 hill stations near delhi to visit for a peaceful holiday on this christmas

मोरनी हिल्स

दिल्ली से पांच घंटे की ड्राइव करके मोरनी हिल्स तक पहुंचा जा सकता है। अपने नाम के मुताबिक ही ये जगह भी उतनी ही खूबसूरत है। हरियाणा के पंचकूला में स्थित इन वादियों में आप सभी तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। यहां आप ऐतिहासिक फोर्ट तो देख ही सकते है साथ ही तरह-तरह के पक्षियों से भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन
5 hill stations near delhi to visit for a peaceful holiday on this christmas

नहान
 

4 घंटे 30 मिनट में आप एक और हिल स्‍टेशन पर पहुंच सकते हैं और ये हिमाचल प्रदेश का नहान शहर। यहां आकर आपको भी महसूस होगा कि आप प्रकृति की गोद में बैठे हुए हैं। यहां आकर अगर आपका मन पहाड़ों से भर जाए तो आप सुकेती फॉसिल पार्क का भी एक चक्कर लगा आइएगा। नहीं तो मंदिर और रानी ताल भी देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed