{"_id":"5a2d0e164f1c1b9e678c0b26","slug":"for-getting-successful-always-try-to-be-stress-free","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहें तनाव मुक्त, पाएं अपार सफलता","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
रहें तनाव मुक्त, पाएं अपार सफलता
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आजकल हर युवा तनाव से जूझ रहा है। परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का तनाव, बेहतर स्कूल-कॉलेज में दाखिला न मिलने का तनाव। तनाव का सामना हर किसी को करना पड़ता है। समय रहते इसका उपचार जरूरी है वरना आगे चलकर यह अवसाद का रूप ले सकता है।
अपने बच्चों को सबसे आगे देखने की अभिभावकों की आकांक्षाएं भी उनमें तनाव को बढ़ाने का काम करती हैं। दूसरी ओर ऑफिस में अपने टार्गेट को पूरा करने का दबाव कर्मचारियों के लिए तनाव पैदा करता है। तनाव लेकर कुछ हासिल नहीं होगा। बिना तनाव लिए काम करें, सफलता तभी मिलती है।
असफलता बढ़ाए तनाव
कई बार किसी लक्ष्य की ओर बढ़ते वक्त आने वाली शुरुआती असफलताएं भी तनाव बढ़ाती हैं। काम को लेकर थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक है। यह आपकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। तनाव के बोझ से खुद को दबा लेना, एक समस्या है। इससे छुटकारा पाना है, तो तनाव को कम करना सीखें। तनाव लेकर कुछ भी हासिल नहीं होगा, बल्कि इससे सारे बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। तनाव को महत्व न देकर उन तरीकों को आजमाएं, जो आपको इससे निजात दिलवाते हैं।

परेशानियों से भागना छोड़ दें
तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको सबसे पहले तनाव के कारणों का पता लगाना होगा। कई बार समस्या की जड़ को सुलझाने से तनाव अपने आप समाप्त हो जाता है। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो किसी मित्र के साथ बात करें। इससे आपको हल्का महसूस होगा। 'ब्रेन एंड बिहेवियर रिसर्च फाउंडेशन' नामक संस्था द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार, सूर्य का प्रकाश तनाव भगाने में मदद करता है।

व्यायाम
नियमित शारीरिक व्यायाम भी तनाव को कम करता है। यदि आप तनाव से ग्रस्त हैं, तो किसी खेल या अपनी पसंद के किसी भी काम में स्वयं को व्यस्त रखें। जो चीज आपको परेशान कर रही है, उससे भागने की बजाय, उसका सामना करें। तनाव के कारण ऑफिस का काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं, तो मस्तिष्क को शांत रखने के लिए प्राणायाम तथा योगाभ्यास करें। तनाव रहने पर पढ़ाई भी ठीक से नहीं होती। ऐसे में भरपूर नींद लें। अक्सर नींद की कमी के कारण भी तनाव आपको जकड़ सकता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए तनाव के कारणों को जानें।