फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी सैलरी के बावजूद नहीं बचता पैसा तो इस गणेश चतुर्थी करें ये उपाय, झट से दूर होगी परेशानी

Mon, 10 Sep 2018 01:01 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018: Ways to impress Lord Ganpati can blessed you with happiness and money

अच्छी सैलरी के बावजूद अगर आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है तो इस गणेश चतुर्थी आप अपने सारे कष्ट दूर करने के लिए तैयार हो जाइए। गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। पुराणों के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। माना जाता है कि जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाए उसके जीवन से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस बार गणेश चतुर्थी का उत्सव 13 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगा।गणेश जी को अमंगल और विघ्नहर्ता कहा जाता हैं। अगर अच्छा कमाने के बाद भी आपके घर में पैसों की तंगी है तो ये आसान उपाय आपकी समस्या दूर कर सकते हैं।  

Ganesh Chaturthi 2018: Ways to impress Lord Ganpati can blessed you with happiness and money
ganesh
गणेश जी को सिंदूर बहुत पसंद होता है। उनकी पूजा करते समय इस खास मंत्र का उज्जारण जरूर करें। मंत्र है- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ ओम गं गणपतये नमः' । ध्यान रखें इस मंत्र को बोलते समय आपको गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाना है। मंत्र बोलने के बाद वही सिंदूर अपने माथे पर भी लगा लें। 
Ganesh Chaturthi 2018: Ways to impress Lord Ganpati can blessed you with happiness and money
अगर आप पैसे की दिक्कत दूर करना चाहते हैं तो गणपति को शमी के कुछ पत्ते हर रोज चढ़ाए। इसके अलावा आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए बप्पा को दूर्वा , तिल के लड्डू, गाय के शुद्ध घी और गुड़ का भोग भी लगाएं। याद रखें दूर्वा गणेश जी के मस्तक पर रखनी है उनके चरणों में नहीं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018: Ways to impress Lord Ganpati can blessed you with happiness and money
अगर आप अपने लिए गणेश जी से सुख की कामना करना चाहते हैं तो 'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः' मंत्र बोलते हुए बप्पा को सूखे चावल चढ़ाएं। श्री गणाधिपतयै नमः मंत्र का जाप करने से आपके प्रमोशन के योग बनेंगे। 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2018: Ways to impress Lord Ganpati can blessed you with happiness and money
गणेश मंदिर में शुद्ध देसी घी का दीपक लगाएं।गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से आपकी हर समस्या का अंत होता है। इस पाठ में कहा गया है, जो व्यक्ति बप्पा को मोदक का भोग लगाता है, उसका कभी अमंगल नहीं हो सकता।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed