कहीं सफर पर जा रहे हैं, तो जाने से पहले तैयारी जरूरी है? वर्ना आपका यह सफर सिर दर्द भी बन सकता है।नए स्थानों को देखना, नई जगहों की खोज करना और एक अलग संस्कृति में खो जाना। यह सब न केवल आपको एक अलग अहसास कराता है, बल्कि एक ऐसा अनुभव देता है, जिसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता। लेकिन यात्रा के दौरान पैसा बहुत जरूरी होता है। ट्रैवल्यारी के सीईओ अरविंद लामा कहते हैं कि एक अनजान जगह पर परिवार के साथ आप यात्रा पर जाने को तैयार हैं और बस या ट्रेन न मिले या होटल में कमरा नहीं मिल पाया, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि यात्रा से पहले उसका बजट बनाया जाए और होटल एवं वाहनों की बुकिंग पहले कर लें। इससे आपकी यात्रा भी अच्छी होगी और आप हर उस चीज का आनंद उठा पाएंगी, जिसकी आपने पहले से योजना बनाई थी।
सफर पर निकलने से पहले ये 5 टिप्स जरूर जान लें,सुकून भरी होगी यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट की योजना
यदि आप अगली यात्रा की योजना बना रही हों, तो आपको सबसे पहले अपना बजट बनाना चाहिए। इससे यात्रा के दौरान कोई चिंता नहीं रहती। अपने घूमने जाने की जगह, ठहरने के स्थान और अवधि के आधार पर आप खर्च की पहले से ही योजना बनाएं। इससे यात्रा के दौरान आपको पैसों से संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
होटल की बुकिंग
सस्ते होटल का मतलब खराब होटल नहीं है। अगर आप काम के सिलसिले में गई हैं, तो कोई भी साधारण लेकिन साफ और सुरक्षित कमरा ले सकती हैं, क्योंकि आपको बहुत ज्यादा समय वहां नहीं बिताना होता। वहीं छुट्टियों के लिए होटल पर बड़ी रकम खर्च करना भी बेहतर निर्णय नहीं होता। घूमने के लिए हजार से दो हजार रुपये तक का बुनियादी सुविधाओं वाला कमरा आपके परिवार के लिए पर्याप्त है। बेहतर सुविधा के लिए आप होटल की बुकिंग ऑनलाइन भी करा सकती हैं।
ट्रेन यात्रा
भारत में अधिकतर लोग ट्रेन से ही सफर करते हैं। अगर आप पैसा बचाना चाहती हैं, तो ट्रेन का इस्तेमाल कर सकती हैं। छोटे सफर के लिए ट्रेन सबसे बेहतर विकल्प होता है। याद रहे कि जब भी कहीं जाना हो, तो ट्रेन की बुकिंग रात की कराएं। इससे आपका दिन का समय बचेगा और आप रात की नींद का आनंद भी ले सकेंगी। यात्रा से पहले की ट्रेन की टिकट ऑफलाइन या ऑनलाइन बुक करवा लें, इससे आपको सुविधा रहेगी।
सार्वजनिक परिवहन
जब भी आप एक नए शहर में हों, स्थानीय टैक्सियों के इस्तेमाल से बचें। जानकारी जुटाएं और उपलब्ध सार्वजनिक परिवहन का पता लगाएं और उनका ही उपयोग करने की कोशिश करें। मेट्रो और सब-वे किसी भी बड़े शहर में मौजूद हैं, जो आपको शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में बहुत ही कम लागत और कम समय में पहुंचा सकते हैं। यदि कोई मेट्रो नहीं है, तो वहां जाने के लिए आप बस या कोई और सार्वजनिक माध्यम चुन सकती हैं।