आज स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जयंती मनाई जा रही है। स्वामी विवेकानंद जी भारत के आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने दुनिया भर को हिंदुत्व और आध्यात्म का पाठ पढ़ाया। स्वामी विवेकानंद ने कम उम्र में जो ज्ञान हासिल किया, उसके बाद वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए। देश के युवाओं के बेहतर भविष्य और सही मार्ग के चयन के लिए स्वामी विवेकानंद ने भी परम ज्ञान दिया। स्वामी विवेकानंद का निधन महज 39 साल की उम्र में हो गया था। इतनी कम उम्र में ही विवेकानंद जी ने अमेरिका में आयोजित धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने अनमोल वचनों से सभी को प्रभावित किया। उनके अधिकतर भाषण युवाओं को संबोधित करते हुए होते थे, जिसके कारण स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं के लिए कुछ खास संदेश दिए थे। अगली स्लाइड्स में युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद जी के मशहूर संदेश हैं।
Swami Vivekananda Quotes: हर युवा को जानने चाहिए स्वामी विवेकानंद के ये पांच प्रेरणादायक संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद का संदेश
जब तक तुम खुद पर भरोसा नहीं कर सकते, तब तक खुदा या भगवान पर भी भरोसा नहीं कर सकते।
खुद को या दूसरों को कमजोर समझना दुनिया का एकमात्र पाप है। कभी ये मत समझना कि किसी भी आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है।
अगर हम ईश्वर को हर इंसान या खुद में नहीं देख सकते हैं तो हम उसे ढूंढने कहां जा सकते हैं?
जितना हम दूसरों की मदद करते हैं, उतना ही हमारा दिल निर्मल होता है और ऐसे ही लोगों में ईश्वर होता है।