सब्सक्राइब करें

Bachelor Trip Destinations: गर्मियों में बैचलर ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, शादी से पहले खुलकर करें मस्ती

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 24 May 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
Bachelor Trip Destinations in India Visit in Summer hangout with friends before Wedding
travel - फोटो : Pixabay

Bachelor Trip Destinations: शादी के बाद लड़के और लड़की के जीवन में बड़ा बदलाव आ जाता है। ऐसे में लोग युवा शादी से पहले अपने बैचलर हुड को एंजॉय करना चाहते हैं। इसके लिए लड़के लड़कियां बैचलर पार्टी या बैचलर ट्रिप प्लान करते हैं। बैचलर ट्रिप में लड़का या लड़की शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ घूमते हैं, मस्ती करते हैं। शादी को लेकर अक्सर ही लड़का-लड़की नर्वस हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि वह अब पहले की तरह नहीं रह पाएंगे। इसलिए वह बैचलर ट्रिप को शादी से पहले खुलकर एंजॉय करने का एक मौका समझते हैं। ऐसे में उनका शादी को लेकर स्ट्रेस भी कम होता है। अगर आप की भी जल्द शादी होने वाली है और उससे पहले आप अपने दोस्तों या अकेले बैचलर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो बैचलर ट्रिप के लिए बेस्ट हैं। खास बात यह है कि ये जगहें गर्मियों के मौसम के लिहाज से एकदम परफेक्ट हैं। ऐसे में गर्मियों में शादी से पहले दोस्तों संग बैचलर ट्रिप के लिए इन जगहों पर आप जा सकते हैं।

Trending Videos
Bachelor Trip Destinations in India Visit in Summer hangout with friends before Wedding
जीरो वैली का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

लड़का हो या लड़की, शादी से पहले अगर बैचलर पार्टी के लिए कहीं बाहर जाना चाहते हैं यानी कोई बैचलर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो वह अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली जा सकते हैं। इसे सुंदर घाटी भी कहते हैं, जो युवाओं के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहा आप अपने दोस्तों के साथ प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून भरी ट्रिप को एंजाॅय कर सकते हैं। देश का सबसे मशहूर संगीत समारोह जीरो फेस्टिवल भी यहां आयोजित होता है, जिसमें शामिल होकर आपको मजा आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachelor Trip Destinations in India Visit in Summer hangout with friends before Wedding
गोवा - फोटो : istock

गोवा

युवाओं की पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक गोवा है। गोवा नाइट पार्टी के लिए बेस्ट जगह है। यहां लड़के लड़कियां खुल कर मस्ती कर सकते हैं। ऑल नाइट पार्टी, बीच पर मस्ती, क्रूज पार्टी और एडवेंचर स्पोर्ट्स का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।

Bachelor Trip Destinations in India Visit in Summer hangout with friends before Wedding
puducherry - फोटो : istock

पुडुचेरी

अगर आप शोर शराबा और भीड़ भाड़ से दूर शांत और सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं, जहां सिर्फ आप और आपके दोस्त या करीबी हों तो पुडुचेरी जा सकते हैं। वैसे तो पुडुचेरी गोवा की तरह ही है लेकिन पुडुचेरी में आपको शांत माहौल मिलेगा। यहाँ आप वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
Bachelor Trip Destinations in India Visit in Summer hangout with friends before Wedding
गोकर्ण - फोटो : istock

गोकर्ण

बैचलर पार्टी या ट्रिप के लिए गोकर्ण भी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गोकर्ण का प्रसिद्ध बीच ओम और पैराडाइज बीच है, जहां आप समुद्र किनारे एंजॉय कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed