{"_id":"5f5379308ebc3e54ec5db1e2","slug":"beautiful-places-in-the-world-where-the-sun-always-shines","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के कई देश ऐसे भी हैं जहां हमेशा चमकता है सूरज, नहीं होती रात","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दुनिया के कई देश ऐसे भी हैं जहां हमेशा चमकता है सूरज, नहीं होती रात
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 23 Nov 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के वो देश जहां हर समय चमकता है सूरज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pexel
Link Copied
सोचिए अगर कभी ऐसा हो कि रात हो ही न, 24 घंटे सूरज चमकता रहे तो क्या होगा। आपका तो सोने, जागने, खाने और काम करने का सारा टाइम ही उल्टा-पुल्टा हो जाएगा। जी हां ये बात आपको हैरान कर देने वाली लगेगी, लेकिन दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी हैं। जहां पर हर समय सूरज का उजाला रहता है। कभी रात नहीं होती है। सूरज और चांद का निकलना एक कभी न बदलने वाली प्रक्रिया है। इसी से दिन और रात का चक्र पूरा होता है। लेकिन ये बात सच है कि दुनिया में कुछ जगहों पर रात नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में...
Trending Videos
2 of 6
नार्वे का द्वीप
- फोटो : सोशल मीडिया
नार्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' के नाम जाना जाता है। ये एक ऐसी जगह है जहां पर मई के महीने से लेकर जुलाई के महीने के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। यहां 76 दिनों तक लगातार सूरज चमकता रहता है। यहां के उत्तरी भाग में गर्मी के दिनों में पूरे दो महीनों तक सूरज नहीं छिपता है। रात के समय भी यहां पर काफी उजाला रहता है। बस शाम के समय की तरह हल्का अंधेरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
फिनलैंड
- फोटो : Pixabay
हर जगह 24 घंटों के दिन-रात होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फिनलैंड ऐसा देश है जहां पर पूरे 23 घंटे तक सूरज चमकता है। यहां की कुछ जगह ऐसी भी है, जहां पर गर्मी के दिनों में 73 दिनों तक रात नहीं होती है। यहां पर लगभग 1,87,888 झीलें होने की वजह से इसे झीलों का देश भी कहते हैं। यहां की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
4 of 6
अलास्का
- फोटो : Pixabay
अलास्का के खूबसूरत ग्लेशियर बहुत आकर्षक लगते हैं। यहां पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी इसको और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है। मई से लेकर जुलाई तक यहां पर हमेशा सूरज चमकता है। यहां की सबसे आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है कि यहां पर लगभग रात में 12 बजकर 30 मिनट पर सूरज डूबता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
आइसलैंड
- फोटो : Pixabay
आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। यहां पर आधी रात को भी आप सूरज की रोशनी का लुफ्त उठा सकते हैं। जी हां यहां पर आधी रात में भी सूरज की रोशनी फैली रहती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।