February Me Kaha Ghumne Jayen: फरवरी वो मौसम है, जब सर्दी थमती है, मौसम मुस्कुराता है और सफ़र सबसे सुहाना लगता है। फरवरी का महीना घूमने के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इस महीने में न ठिठुरन परेशान करती है और ना ही गर्मी थकाती है। पहाड़ साफ़ दिखते हैं, समुद्र शांत होता है और मैदानों में बसंत की आहट होती है। अगर साल में एक ही ट्रिप प्लान करनी हो, तो फरवरी सबसे समझदार महीना है।
Places To Visit in February 2026: फरवरी में घूमना है? इन जगहों पर मौसम खुद बुलाता है
february travel destinations: फरवरी के महीने में कड़ाके की ठंड नहीं होती और गर्मी तो बिल्कुल नहीं। ऐसे में ये समय सफर के लिए बेस्ट होता है। लेकिन इस महीने कहां घूमने जाएं? यहां कुछ बेहतरीन विकल्प दिए जा रहे हैं।
जयपुर
राजस्थान का ये गुलाबी शहर फरवरी में बसंती रंग में रंग जाता है। फरवरी में जयपुर का मौसम एकदम परफेक्ट होता है। इस महीने में यहां दिन हल्के गर्म और रातें ठंडी होती हैं। यह शहर इतिहास, संस्कृति और शाही ठाठ का सुंदर मेल है।
क्या घूमें?
-
आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस
-
लोकल बाज़ार और राजस्थानी खाना
-
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (अक्सर जनवरी-फरवरी में)
ऋषिकेश
उत्तराखंड का ऋषिकेश सुकून और साहस दोनों का मौका देता है। फरवरी में यहां ज्यादा ठंड नहीं होती और भीड़ भी कम रहती है। यह जगह उन लोगों के लिए है, जो सफ़र में शांति भी चाहते हैं और थोड़ी रोमांचक हवा भी।
क्या करें?
- गंगा आरती का आध्यात्मिक अनुभव
-
योग, ध्यान और कैफे कल्चर
-
रिवर राफ्टिंग (सीज़न की शुरुआत)
गोवा
इस महीने गोवा में न्यू ईयर की भीड़ जा चुकी होती है, लेकिन मौसम अब भी शानदार रहता है। अब यहां पार्टी से ज्यादा खूबसूरत बीच पर शांत समय बिताने का मौका मिलता है।
क्या करें?
-
साफ़ समुद्र, सुनहरी रेत
-
नॉर्थ गोवा में नाइटलाइफ़, साउथ गोवा में सुकून
-
सीफ़ूड और सनसेट
कच्छ
गुजरात का कच्छ सफेद रण और लोक संस्कृति का केंद्र है। फरवरी रण उत्सव का आखिरी और सबसे बेहतरीन समय होता है। यहां की यात्रा सिर्फ देखने की नहीं, अनुभव प्राप्त करने की है
क्या देखें?
-
सफेद नमक का रेगिस्तान
-
लोकनृत्य, कच्छी हस्तशिल्प
-
चांदनी रात में रण का जादू