Biggest Wholesale Lehenga Markets: शादी को लेकर हर लड़की के कई सपने होते हैं और इन सपनों की शुरुआत अपने वेडिंग लुक से होती है यानी हर लड़की चाहती है कि वह अपनी शादी में सबसे सुंदर दुल्हन बने। अपने जीवन के सबसे खास दिन को सबसे सुंदर बनाने के लिए अहम होता है दुल्हान का लहंगा।
Wholesale Lehenga Markets: दुल्हनों के लिए खुशखबरी! यहां मिलेंगे सब्यसाची जैसे लहंगे आधे से भी कम दाम में
Biggest Wholesale Lehenga Markets: ये मशहूर थोक बाजार बजट में डिजाइन लहंगे का सपना देखने वाली दुल्हनों के लिए स्वर्ग साबित होंगे। आइए जानते हैं देश के पांच सस्ते लहंगा बाजारों के बारे में।
चांदनी चौक, दिल्ली
दिल्ली का चांदनी चौक देश का सबसे पुराना और लोकप्रिय ब्राइडल वेयर मार्केट है। यहां आपको सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा स्टाइल के लहंगे थोक दाम पर मिल जाते हैं। यहां 500 से लेकर लाखों की कीमत में हर तरह के लहंगों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है। दुल्हनों के लिए तो चांदनी चौक स्वर्ग है। आप अपनी पसंद का लहंगा तैयार भी करा सकती हैं।
यहां दुल्हन के लहंगे, हैवी एम्ब्राॅडरी और डिजाइनर काॅपी की सबसे ज्यादा डिमांड है। चांदनी चौक की प्रसिद्ध गलियों में किनारी बाजार, द कपड़ा मार्केट और लाजपत राय लेन है, जहां आप दुल्हन के लहंगे 4000- 5000 हजार की रेंज से शुरू हो जाते हैं।
सूरत टेक्सटाइल मार्केट, सूरत , गुजरात
सूरत को टेक्सटाइल सिटी कहा जाता है। यहां आपको जरी, रेशम, नेट और कढ़ाई वाले लहंगे थोक दाम पर मिलेंगे। खास बात यह है कि यहां डिजाइनर ब्राइडल कलेक्शन आधी कीमत में मिल जाता है। सूरत टेक्सटाइल बाजार भारत का सबसे बड़ा फैब्रिक और रेडीमेड वेडिंग वियर सप्लायर है।
मंजिल मार्केट या झावेरी बाजार, मुंबई, महाराष्ट्र
मुंबई की इन बाजारों में ब्रांडेड और एक्सपोर्ट ओवरस्टाॅक लहंगे कम दाम में मिलते हैं। यहां डिजाइनर रिप्लिका और बाॅलीवुड स्टाइल लहंगों की हाई डिमांड रहती है। इसके अलावा मुंबई की एम.जी. रोड और कलाबा मार्केट दुल्हनों के लिए फैशन हब हैं। यहां बॉलीवुड स्टाइल लहंगे और ट्रेंडिंग ब्लाउज डिज़ाइन की अनगिनत वैरायटी मिलती है।
बुराबाजार, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
कोलकाता का बुराबाजार पूर्वी भारत का सबसे बड़ा टेक्सटाइल मार्केट है। यहां हैंडवर्क और बनारसी पैटर्न वाले लहंगे थोक दाम पर आसानी से मिल जाते हैं। यह बाजार हैवी सिल्क, बनारसी स्टाइल, बंगाली ट्रेडिशनल लहंगा और कस्टम डिजाइन वर्क के लिए मशहूर है।