सब्सक्राइब करें

दोस्तों संग करनी हो घुमक्कड़ी तो निकल पड़िए यहां, बेहद सस्ता है यूपी के इस शहर में घूमना

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Cheapest Tourist place varanasi religious places of Varanasi Tour Packeges famous places in UP
Travel With Friends - फोटो : Pixabay

हमलोगों में अधिकतर जब घूमने की योजना बनाते हैं तो बजट का ख्याल आता है। सभी चाहते हैं कि कम पैसों में ऐसी जगह घूमी जाए कि टूर यादगार बन जाए। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे शहर हैं, जहां एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं। लाइफस्टाइल के अनुसार कुछ शहरों में खर्च ज्यादा हो सकता है तो वहीं कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां घूमना आपके लिए बहुत सस्ता होगा। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही शहर के बारे में: 

Trending Videos
Cheapest Tourist place varanasi religious places of Varanasi Tour Packeges famous places in UP
Varanasi - फोटो : Pixabay

विश्व प्रसिद्ध बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के बारे में भला कौन नहीं जानता! इसका पुराना नाम बनारस है। बनारसी होना तो अपने आप में अलग ही कला है। यहां जाकर आप भी बनारसी हो जाते हैं। घुमक्कड़ी के लिए यहां आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होते। होटल सस्ते में मिल जाते हैं। वहीं, एक से बढ़कर एक चीजें खाने को मिलती है और बिल्कुल ही महंगी नहीं होती। रहना, खाना तो सस्ते में हो ही जाएगा, घूमने में भी बहुत खर्च नहीं होने वाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Tourist place varanasi religious places of Varanasi Tour Packeges famous places in UP
Varanasi - फोटो : Pixabay

यहां की संकरी गलियों में घूमने का अलग ही रोमांच होता है। बनारस के घाटों का नजारा तो अद्भुत होता है। खासकर नावों पर गंगा महाविहार करते हुए महाआरती देखना लोगों के जीवन का यादगार पल बन जाता है। खासकर दशाश्वमेध घाट की आरती का दृश्य अनुपम होता है। कोई वाराणसी जाए और इन जगहों पर नहीं घूमे, तो फिर क्या ही घूमे।

Cheapest Tourist place varanasi religious places of Varanasi Tour Packeges famous places in UP
Varanasi - फोटो : Pixabay

मंदिरों के शहर वाराणसी में लगभग हर सड़क और गली में आपको एक मंदिर जरूर मिल जाएगा। हालांकि घाट किनारे कई ऐसे ऐतिहासिक मंदिर हैं, जो अपनी बनावट, खूबसूरती और पौराणिकता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यहां आकर लोग काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जरूर पहुंचते हैं। भगवान भोलेनाथ के इस मंदिर की छत पर सोना मढ़ा हुआ है। इसके अलावा लोग संकट मोचन मंदिर, दुर्गा मंदिर और भारत माता मंदिर भी जाना नहीं भूलते।

विज्ञापन
Cheapest Tourist place varanasi religious places of Varanasi Tour Packeges famous places in UP
अस्सी घाट - फोटो : अमर उजाला

गंगा किनारे बसे वाराणसी को घाटों का शहर भी कहा जाता है। यहां यूं तो कुल 84 घाट हैं, लेकिन दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और मणिकर्णिका घाट का ज्यादा महत्व है। श्रद्धालु यहां पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना करते हैं। गंगा घाटों पर मन को अलग ही शांति मिलती है। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपकी चिंता दूर हो रही है। गंगा में बोट राइडिंग का भी अलग ही मजा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed