सब्सक्राइब करें

December 2025 Holiday: दिसंबर में मिल रही कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड? लिस्ट देखकर बनाएं घूमने का प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 25 Nov 2025 04:30 PM IST
सार

December 2025 Holiday List: यहां आपको दिसंबर की छुट्टियों और वीकेंड का कलेंडर दिया जा रहा है। अगर आप दिसंबर में यात्रा की सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की है

विज्ञापन
December 2025 long Weekend Holiday List Plan Your Trip According To Leave
दिसंबर में कब कब छुट्टी - फोटो : instagram

December 2025 Holiday List: साल का आखिरी महीना दिसंबर बहुत अहम है। यह महीना यादों का पिटारा बन सकता है। इस महीने में लोग बीते हुए साल को अलविदा कहते हैं और नए साल के स्वागत की तैयारी शुरू कर देते हैं। ऐसे में साल का अंत खुशी और उल्लास के साथ करने के लिए लोग अपने परिवार के साथ इस महीने में कुछ खास पल बिताने की योजना बनाते हैं।



हर साल दिसंबर में पर्यटन अन्य महीनों की तुलना में बढ़ जाता है, क्योंकि परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ सफर पर जाने का ये महीना सबसे उपयुक्त होता है। दिसंबर की सर्दी में बर्फीली सफेद चादर को देखने के लिए लोग हिल स्टेशनों की सैर करते हैं तो वहीं तो किले और रेगिस्तानी इलाके गर्मी की तपिश में झुलसा देने वाले होते हैं, वहां भी दिसंबर की खिली धूप सुकून सी दे जाती है। समुद्री तटों की सैर के लिए भी यह महीना बेहतर वक्त होता है। 

सफर के लिए भले ही भारत में कई विकल्प हैं लेकिन इस महीने आपके पास घूमने का वक्त कितना है, ये भी जरूरी है। दिसंबर में कितनी छुट्टियां, कितने लाॅन्ग वीकेंड हैं, ये जानकर आप सफर  की योजना बना सकते हैं और छुट्टियों के मुताबिक तय कर सकते हैं कि आपको जाना कहां है। यहां आपको दिसंबर की छुट्टियों और वीकेंड का कलेंडर दिया जा रहा है। अगर आप दिसंबर में यात्रा की सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम की है।
 

Trending Videos
December 2025 long Weekend Holiday List Plan Your Trip According To Leave
School Holidays December 2025 - फोटो : freepik

दिसंबर 2025 की छुट्टियां

दिसंबर महीने में सरकारी छुट्टियां तो न के बराबर है, हालांकि इस महीने ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व क्रिसमस मनाया जाता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी मिलती है। इसलिए अगर दिसंबर में छुट्टियों की बात करें तो सिर्फ 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहेगा। इस दिन पूरे भारत में (लगभग सभी राज्यों में) गजेटेड हॉलिडे रहता है। 

हालांकि कुछ राज्यों में 26 दिसंबर को भी छुट्टी है, जैसे हैरियाणा में यह शहीद उधम सिंह जयंती है और कुछ राज्यों में यह क्रिसमस का फ़ॉलो-अप हॉलिडे भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
December 2025 long Weekend Holiday List Plan Your Trip According To Leave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

दिसंबर में वीकेंड कब ?

इस महीने 6 और 7 नवंबर को शनिवार और रविवार है। उसके बाद 13 को महीने का दूसरा शनिवार और 14 को रविवार है। 20 और 21 को भी वीकेंड पड़ेगा। अंत में महीने का आखिरी शनिवार 27 दिसंबर को और 28 दिसंबर को रविवार है।

December 2025 long Weekend Holiday List Plan Your Trip According To Leave
हिमाचल प्रदेश के आफबीट हिल स्टेशन - फोटो : Instagram

दिसंबर में लाॅन्ग वीकेंड कब

इस बार क्रिसमस गुरुवार को है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार की छुट्टी लेते हैं तो आपको चार दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल जाएगा। 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चार दिन की छुट्टी में आप भारत में अपनी पसंदीदा जगह की सैर आसानी से कर सकते हैं।

विज्ञापन
December 2025 long Weekend Holiday List Plan Your Trip According To Leave
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : AdobeStock

दिसंबर के लॉन्ग वीकेंड पर कहां जाएं?

  • दिसंबर में लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाकर गोवा जाएं। यहां समुद्र तट, बीच लाइफ और चर्च की सैर कर सकते हैं।
  • शिलॉन्ग या मेघालय जा सकते हैं। मेघालय में हिल स्टेशन, झरने और स्थानीय संस्कृति का आनंद लें।
  • कश्मीर या हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की सैर कर सकते हैं। क्रिसमस लॉन्ग वीकेंड में पहाड़ों का सफर कर सकते हैं। बर्फ का आनंद और शांत पहाड़ी गाँव ट्रिप के लिए आदर्श हैं।
  • तमिलनाडु, केरल में दिसंबर के महीने में ठंड कम होती है और समुद्र तट, बैकवाटर्स, मंदिर यात्रा अच्छी होती है।
  • बजट ट्रिप के लिए आप ऋषिकेश, जैसलमेर, मथुरा वृंदावन भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed