सब्सक्राइब करें

Fitness Tips: महिलाओं के लिए पुश-अप्स के हैं कई फायदे, जानिए 10 मिनट अभ्यास का असर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 25 Nov 2025 09:27 AM IST
सार

Women Push Up Benefits : आइए जानते हैं क्यों पुश-अप्स हर उम्र की लड़की और महिला के फिटनेस रूटीन में शामिल होना चाहिए और इसे करने का सही तरीका क्या होना चाहिए।

विज्ञापन
Fitness Tips Women Push Up Benefits And Precautions in hindi Disprj
पुश अप्स - फोटो : Freeik

पुश अप्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पूरे बाॅडी सिस्टम को रीबूट करती है। पुश अप्स को अपनाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हालांकि पुश अप्स सिर्फ पुरुषों की कसरत भर नहीं रह गया है। आज पुश अप्स महिलाओं के लिए सबसे प्रभावी, सस्ती और बहु लाभकारी एक्सरसाइज है। इसके लिए न तो जिम चाहिए और ना ही कोई उपकरण, सिर्फ आपका शरीर और थोड़ी सी निरंतरता की जरूरत है। 



ऐसे में महिलाओं को पुशअप करना चाहिए या नहीं, ये सवाल जरूर नहीं, सवाल होना चाहिए कि महिलाओं को पुशअप्स करने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं और पुश अप्स कैसे और कितनी बार करना चाहिए। जो महिलाएं समय न होने के कारण, बच्चों की जिम्मेदारियों की वजह से या दफ्तर के बीच जिम नहीं जा पाती हैं, उनके लिए पुश अप्स सबसे आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है, खुद को फिट रखने की। पुश अप्स से महिलाओं के आत्मविश्वास पर सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं क्यों पुश-अप्स हर उम्र की लड़की और महिला के फिटनेस रूटीन में शामिल होना चाहिए और इसे करने का सही तरीका क्या होना चाहिए।

Trending Videos
Fitness Tips Women Push Up Benefits And Precautions in hindi Disprj
पेट की चर्बी कम करने में बेहद मददगार - फोटो : istock

पुश-अप्स के फायदे

मांसपेशियों की मजबूती


पुश-अप्स महिलाओं की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। पुश-अप एक कंपाउंड एक्सरसाइज है, यानी एक साथ कई मसल्स को काम कराती है। पुश अप्स से सीना, कंधे, ट्राइसेप्स, कोर, पीठ और हिप्स सभी पर एक साथ प्रभाव पड़ता है। महिलाओं में मसल स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए यह सोने पर सुहागा है। इसमें ज्यादा वजन उठाने की जरूरत नहीं, शरीर खुद ही वजन है।


पेट की चर्बी कम करने में बेहद मददगार

जितना आप सोचते हैं, पुश-अप्स उससे कहीं अधिक कोर को सक्रिय करते हैं। इससे पेट के अंदर खिंचाव आता है। कोर मसल्स टाइट होते हैं और फैट बर्निंग तेज होती है। फिटनेस एक्सपर्ट मानते हैं कि रोजाना 15–20 पुश-अप्स पेट की चर्बी को कम कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fitness Tips Women Push Up Benefits And Precautions in hindi Disprj
महिलाओं की पीठ और रीढ़ को सपोर्ट देता है - फोटो : Adobe Stock

महिलाओं की पीठ और रीढ़ को सपोर्ट देता है

लंबे समय तक बैठने, ऑफिस जॉब या घर के कामों से ज्यादातर महिलाओं में लोअर बैक पेन आम है। पुश-अप्स इस हिस्से को मजबूत बनाते हैं। स्पाइन सपोर्ट बढ़ता है, पोश्चर सुधरता है और झुककर चलने की आदत खत्म होती है। यानी यह सिर्फ व्यायाम नहीं, रीढ़ की ढाल है।


बॉडी टोनिंग में सबसे असरदार

महिलाएं अक्सर चाहती हैं कि उनके टोंड आर्म्स, सपाट पेट, फिट कंधे और स्लिम बैक हो। पुश-अप्स सभी को एक ही स्ट्रोक में पूरा कर देते हैं। जितने स्लो पुश-अप्स होंगे, उतनी टोनिंग तेज होगी।

Fitness Tips Women Push Up Benefits And Precautions in hindi Disprj
मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन घटाता है - फोटो : Freepik.com

महिलाओं की बोन डेंसिटी बढ़ाते हैं

महिलाओं में 30 के बाद हड्डियों की मजबूती तेजी से कम होने लगती है। पुश-अप्स एक वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज है, जो बोन डेंसिटी मजबूत करती है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करती है।


मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन घटाता है

यह पूरे शरीर को एक साथ एक्टिव करता है। कैलोरी तेजी से खर्च होती है। मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। शरीर गर्म होकर फैट बर्न करता है। फिटनेस विशेषज्ञ इसे वजन कम करने का सबसे प्रभावी तरीका मानते हैं।

विज्ञापन
Fitness Tips Women Push Up Benefits And Precautions in hindi Disprj
पुश अप्स - फोटो : Instagram

कितने पुश-अप्स सही हैं? 

महिलाओं को शुरुआत में 5 से 10 पुश अप्स रोज करने चाहिए। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 15 से 20 रोज के पुश अप्स पर ले आएं और ए़डवांस लेवल की महिलाओं को रोजाना 30 से 40  पुश अप्स करने चाहिए। धीरे-धीरे वक्त और रेप्स बढ़ाएं, इसी में शरीर की जीत छुपी है।


पुश अप्स कैसे शुरू करें?

शुरुआत वॉल पुश-अप से करें। उसके बाद नी पुश-अप पर आएं। फिर स्टैंडर्ड पुश-अप करना शुरू करें। रोजाना 10 मिनट पुश अप्स को जरूर दें। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed