फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dubai Trip For Indians: दुबई जाने का है सपना? जानिए खर्च से वीजा तक पूरी जानकारी

Thu, 13 Nov 2025 12:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 13 Nov 2025 12:17 PM IST
सार

Dubai Trip for Indians: दुबई ट्रिप का पूरा खर्च, वीज़ा प्रक्रिया, और घूमने की जगहें जानें। 60,000 में प्लान करें बजट फ्रेंडली दुबई हॉलिडे इन तरीकों से।

विज्ञापन
Dubai Trip Guide Know Cost Budget and Visa Process for Indians
दुबई - फोटो : Adobe Stock
loader

Dubai Trip: दुबई, एक ऐसा शहर जो सपनों, ऊंची इमारतों और शाही लाइफस्टाइल का प्रतीक है। रेगिस्तान की रेत से उठकर दुनिया का बिजनेस और लग्जरी हब बना दुबई हर साल लाखों भारतीयों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन अगर आप पहली बार दुबई जाने की सोच रहे हैं तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है, “खर्चा कितना आएगा?” और “वीजा कैसे मिलेगा?” अगर आप दुबई जाना चाहते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखें। दुबई के लिए पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने होनी चाहिए। मौसम और जगह के अनुरूप कपड़े जरूर पैक करें। दुबई की कैरेंसी, मेट्रो कार्ड और नोल कार्ड से पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसान बनाएं। आइए जानते हैं दुबई ट्रिप से जुड़ी हर अहम जानकारी, ट्रैवल खर्च से लेकर वीज़ा प्रक्रिया तक।

 

Dubai Trip Guide Know Cost Budget and Visa Process for Indians
दुबई - फोटो : Adobe Stock

दुबई ट्रिप का अनुमानित खर्च

दुबई यात्रा का खर्च आपके बजट, ठहरने के दिन और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। फिर भी औसतन एक 5-6 दिन की ट्रिप का खर्च कुछ इस प्रकार होता है। दिल्ली से दुबई फ्लाइट का किराया लगभग 20,000 से 35,000 हजार रुपये है। तीन सितारा होटल में रहने के लिए चार से 6 हजार रुपये प्रति रात खर्च हो सकता है। खाने-पीने में लगभग एक हजार से 1500 रुपये प्रतिदिन, लोकल ट्रांसपोर्ट में 500 से 1000 रुपये खर्च हो सकते हैं। यहां घूमने के लिए दर्शनीय स्थल के टिकट पर 10 से 15,000 रुपये खर्च हो सकते हैं। दुबई यात्रा का कुल अनुमानित खर्च 60000 रुपये से 90000 रुपये प्रति व्यक्ति है। अगर आप ग्रुप टूर या ट्रैवल पैकेज चुनते हैं, तो यह खर्च और भी कम हो सकता है।

Dubai Trip Guide Know Cost Budget and Visa Process for Indians
दुबई - फोटो : Adobe Stock

दुबई में घूमने लायक टॉप जगहें

बुर्ज खलीफा 

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से शहर का अद्भुत दृश्य दिखाता है।

दुबई माॅल 

शाॅपिंग, फाउंटेन शो और अंडरवाटर एक्वेरियम का मजा लेने के लिए दुबई माॅल की सैर कर सकते हैं। 

डेजर्ट सफारी

रेगिस्तान में ड्यून बाशिंग और अरबिक डिनर के लिए डेजर्ट सफारी जा सकते हैं। 

पाम जुमेराह

मानव निर्मित द्वीप, लग्जरी होटल्स और बीच व्यू पर घूमने जा सकते हैं। 

दुबई फ्रेम एंड मिरेकल गार्डन

यह जगह इंस्टाग्राम परफेक्ट है। यहां शानदार तस्वीरों के जरिए यादगार पल को संजो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dubai Trip Guide Know Cost Budget and Visa Process for Indians
दुबई - फोटो : Adobe Stock

भारतीयों के लिए दुबई वीज़ा प्रक्रिया

भारतीय नागरिकों को दुबई जाने के लिए यूएई टूरिस्ट वीजा की जरूरत होती है। वीज़ा पाने के कुछ आसान तरीके ये हैं, 

ऑनलाइन अप्लाई करें 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें। इसमें पासपोर्ट, फोटो, टिकट और होटल बुकिंग के डाॅक्यूमेंट शामिल हैं। वीजा प्रोसेसिंग में लगभग दो से पांच कार्य दिवस लगते हैं। 

वीजा एजेंट या ट्रैवल कंपनी से अप्लाई करें

कई ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियां वीजा, टिकट और होटल का पूरा पैकेज देती हैं, वह भी ऑफर के साथ। आप वीजा एजेंट या कंपनियों से जरिए ट्रैवल पैकेज बुक करा सकते हैं।

वीजा की वैधता

दुबई के वीजा का वैधता 14 दिन, 30 दिन या 90 दिन तक के लिए मिल सकता है। वीजा की फीस लगभग 6,000 रुपये से 10,000 रुपये वीज़ा टाइप के अनुसार होगी। अगर आपके पास यूएस या सिंघन वीजा है तो आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी मिल सकती है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed