{"_id":"6708ea9f5790a24d040931fb","slug":"dussehra-2024-famous-mela-to-visit-on-dussehra-ravan-dahan-in-delhi-ncr-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra Mela in Delhi: दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला, परिवार और दोस्तों के साथ जरूर जाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Dussehra Mela in Delhi: दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला, परिवार और दोस्तों के साथ जरूर जाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 12 Oct 2024 08:17 AM IST
सार
अगर आप दिल्ली में रह रहे हैं और दशहरा मेले का आनंद लेना चाहते हैं तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं और मेले का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला
- फोटो : Adobe stock
Dussehra Mela in Delhi: इस बार विजयादशमी का पर्व 12 अक्तूबर को मनाया जाएगा। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह त्योहार देशभर में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन रावण का पुतला बना कर उसका दहन किया जाता है।
दशहरे से पहले शारदीय नवरात्रि से ही जगह-जगह पर रामलीला की शुरुआत हो जाती है और नवरात्रि के दसवें दिन सभी जगह दशहरा मनाया जाता है। दशहरा के दिन कई जगहों पर रावण दहन के साथ-साथ मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है।
अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो यहां भी कई जगहों पर रावण दहन होने के साथ दशहरा मेला लगता है। ऐसे में आप अपने परिवाजन और दोस्तों के साथ यहां जाकर रावण दहन और दशहरा मेले का आनंद ले सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला
- फोटो : Adobe stock
रामलीला मैदान
देशभर में प्रसिद्ध दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग दूर-दूर से रावण दहन देखने के लिए आते हैं। यहां पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के बहुत ही बड़े पुतले बनाए जाते हैं। लोगों के लिए इस मेले में झूले, तमाम व्यंजन और मनोरंजन के लिए बहुत से इंतजाम किए जाते हैं। यहां आयोजित रावण दहण का प्रसारण टीवी पर भी किया जाता है। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला
- फोटो : Adobe stock
लाल किला
हर साल लाल किले पर दशहरा मेला का भव्य आयोजन किया जाता है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां कई शॉपिंग स्टॉल्स भी लगाए जाते हैं। यहां आप झूला झूलने से लेकर खाने के पकवान का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आने के लिए लाल किला मेट्रो स्टेशन सबसे पास पड़ता है।
4 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला
- फोटो : Adobe stock
गीता कॉलोनी
यहां पर नवरात्रि की शुरुआत से ही मेला लग जाता है। आप यहां जाकर अपने दोस्तों और अपने परिवार के झूला झूल सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको यहां खाने-पीने की भी कई दुकानें मिल जाएंगी। अपने दोस्तों और करीबियों के साथ यहां आप बहुत मौज मस्ती कर सकते हैं। यह मेला चाचा नेहरू हॉस्पिटल के पास ही लगता है।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला
- फोटो : Adobe stock
रोहिणी और जनकपुरी
दिल्ली के रोहणी और जनकपुरी में लगने वाला ये मेला सेक्टर 11 के मेले के नाम से जाना जाता है। यहां अपने घर वालों और दोस्तों के साथ जरूर जाएं। यहां भी दशहरे के भव्य मेले का आयोजन होता है। आप यहां पर आकर इस मेले का आनंद ले सकते हैं। यहां बच्चों के लिए कई दुकानें लगाई जाती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।