सब्सक्राइब करें

Dussehra 2024: भारत के इन राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है दशहरा, रौनक देखकर खुश हो जाएगा दिल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 12 Oct 2024 08:17 AM IST
सार

इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसी दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था।

विज्ञापन
Dussehra 2024 India's 5 best places to visit during dussehra celebrations see full list
भारत के इन राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है दशहरा - फोटो : adobe stock

Dussehra 2024: इस साल दशहरा 12 अक्तूबर यानी कि शनिवार को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था और इसी के साथ बुराइयों का सर्वनाश किया था। भगवान राम ने इस दिन बुराई को परास्त करते हुए विजय प्राप्त की थी, इसी वजह से इस दिन को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।



असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा के दिन रावण के साथ-साथ रावण के भाई कुम्भकरण और रावण के पुत्र मेघनाथ का विशाल पुतला बना कर दहन किया जाता है। वैसे तो दशहरा पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन भारत के कुछ राज्यों में इसकी धूम काफी ज्यादा देखने को मिलती है। आज हम आपको यहां पांच ऐसे राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दशहरा की धूम सबसे ज्यादा होती है। 

Trending Videos
Dussehra 2024 India's 5 best places to visit during dussehra celebrations see full list
भारत के इन राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है दशहरा - फोटो : Adobe

उत्तर प्रदेश  

उत्तर प्रदेश में तो भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या है, ऐसे में यहां तो दशहरे की अलग ही रौनक रहती है। यूपी में जगह-जगह रामलीला का भी आयोजन किया जाता हैं। वाराणसी में दशहरा को 'रावण वध', 'रावण पोड़ी' और विजय दशमी के नाम से जाना जाता है। सभी जगहों पर इस दिन रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण का पुतला आतिशबाजी के साथ दहन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2024 India's 5 best places to visit during dussehra celebrations see full list
भारत के इन राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है दशहरा - फोटो : Adobe

कर्नाटक  

कर्नाटक में दशहरा की धूम शारदीय नवरात्रि से ही आरंभ हो जाती है। वैसे तो पूरे राज्य में इसकी धूम दिखाई देती है, लेकिन मैसूर में दशहरा की तैयारी कई -कई दिनों पहले से शुरू हो जाती हैं। मैसूर में दशहरे के उपलक्ष्य में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत कार्यक्रम प्रबुद्ध पैलेस के सामने आयोजित किए जाते हैं। 

Dussehra 2024 India's 5 best places to visit during dussehra celebrations see full list
भारत के इन राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है दशहरा - फोटो : freepik

पश्चिम बंगाल 

यहां की दुर्गा पूजा तो पूरे भारत में ही फेमस है, पर क्या आप जानते है कि यहां विजयादशमी भी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। बंगाल में विजयादशमी को बिजॉय दशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन यहां जुलूस निकालकर मां दुर्गा को विदाई दी जाती है।  

विज्ञापन
Dussehra 2024 India's 5 best places to visit during dussehra celebrations see full list
भारत के इन राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है दशहरा - फोटो : freepik

राजस्थान 

राजस्थान में भी विजयादशमी बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। खासतौर पर बात करें कोटा की तो कोटा में विजयदशमी का काफी बड़ा मेला लगता है, जहां रावण के 3डी पुतले का दहन किया जाता है। यहां जेठी समाज अखाड़े में मिट्टी का रावण बनाया जाता है और उसको पैरों से कुचला जाता है। इसके साथ-साथ जयपुर में विजयादशमी को विद्याधर नगर में प्रदेश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बना कर जलाया जाता है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed