Most Beautiful Hill Station Near Delhi: अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले तनाव से छुटकारा पाने के लिए कुछ दिन का ब्रेक लेकर कहीं घूमने जाना एक बढ़िया विकल्प माना जाता है। आमतौर पर वीकेंड के दिनों में जब हम कहीं घूमने का प्लान करते हैं तो सबसे पहले हमारे मन में ये सवाल आता है कि आखिर कहां जाएं और क्या करें? अगर आप भी हर बार इसी सवाल पर आकर अटक जाते हैं और वीकेंड खत्म हो जाता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली से नजदीक कूछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप आसानी से जा सकें और एक छोटे वीकेंड में भी फुल एंजॉय करके आराम से वापस लौट सकें। ये आपके लिए एक क्विक रिफ्रेशमेंट का काम कर सकता है। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में जो राजधानी दिल्ली से 300 से 400 किमी दूर पड़ते हैं।
{"_id":"6517c313e97f4e3fe500f669","slug":"five-most-beautiful-hill-station-near-delhi-where-you-will-reach-within-5-hour-2023-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hill Station Near Delhi: इस वीकेंड बना सकते हैं इन 5 हिल स्टेशन पर जाने का प्लान, दिल्ली से हैं कुछ घंटे दूर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Hill Station Near Delhi: इस वीकेंड बना सकते हैं इन 5 हिल स्टेशन पर जाने का प्लान, दिल्ली से हैं कुछ घंटे दूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 30 Sep 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन

Shimla
- फोटो : Istock

Trending Videos

Lansdowne Uttarakhand
- फोटो : istock
उत्तराखंड (लैंसडाउन)
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में स्थित एक शहर लैंसडाउन उत्तर भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से एक है। ये जगह ब्रिटिश काल से ही बेहद लोकप्रिय है। दिल्ली से 248 किमी दूर ये हिल स्टेशन घने ओक और देवदार के जंगलों से घिरा है। ये हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में आराम करने के साथ-साथ अपने दिमाग को सुकून देने के लिए एक बेस्ट प्लेस है।

Himachal Pradesh (Kasauli)
- फोटो : istock
हिमाचल प्रदेश (कसौली)
दिल्ली से करीब 290 किमी दूर ये खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मौजूद है। शांत जंगलों में कैंपिंग करने के लिए कसौली बेहद फेमस है। इस जगह पर पूरे साल मौसम बड़ा ही अच्छा रहता है। दिल्ली की धूप और गर्मी से बचने के लिए आप यहां जा सकते हैं।

Bhimtal Uttarakhand
- फोटो : istock
भीमताल
घूमने के लिए भीमताल भी बेहद बढ़िया जगह है। शांत जगह पसंद करने वाले लोगों के लिए इससे बेस्ट हिल स्टेशन कोई नहीं है।
बेहद खूबसूरत झीलों का ये शहर बोटिंग करने के लिए और प्रकृति के बीच शांति पाने के लिए फेमस है। इसके अलावा आपको यहां कुछ मंदिर और शॉपिंग प्लेसेस भी मिल जाएंगे।

मसूरी
- फोटो : Istock
मसूरी
दिल्ली से बस 279 किमी दूर स्थित मसूरी में खिलखिलाती धूप का मजा उठाया जा सकता है। यहां की बढ़िया वादियां आपका मन मोह सकती हैं। ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर बने होटल्स और रिजॉर्ट्स में आप स्वादिष्ट खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ देर ठंडी वादियों का भी मजा उठा सकते हैं।