घूमना-फिरना, यात्राएं करना कितना जरूरी है? आप इसको लेकर क्या सोचते हैं? क्या आपको मालूम है कि एप्पल कंपनी के सीईओ रह चुके अमेरिकी बिजनेस टाइकून स्टीव जॉब्स की कामयाबी के पीछे यात्राएं करना, दुनिया घूमना भी एक अहम फैक्टर था? हम आप में से अधिकतर लोग ऐसे हैं जो घूमने के लिए सोचते रह जाते हैं और समय ही नहीं निकाल पातें। सालों भर काम, काम और बस काम। बिजी शेड्यूल के बीच कुछ पल फुर्सत के मिलें भी तो आप घूम नहीं पाएं और साल 2019 बीत गया। कोई बात नहीं, साल 2020 के लिए प्लानिंग कर लें। कैसे कर सकते हैं, हम बता दे रहे हैं:
New Year 2020 Calendar India: नए साल में है छुट्टियों की भरमार, वीकेंड के साथ ऐसे प्लान करें ट्रिप
घूमने के यूं तो कई फायदे हैं, लेकिन पहले स्टीव जॉब्स से जुड़ा ये किस्सा सुनिए। जब वे 19 साल के थे, तब उन्होंने भारत का दौरा किया था और ये उनका बड़ा नजरिया बना। उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि अपने देश को छोड़कर दूसरे देशों का दौरा करने से उनकी सोच बदली, आत्मविश्वास मजबूत हुआ और उनका दिमाग असीमित संभावनाओं के लिए खुला। इसके बाद उन्होंने एप्पल का नाम दुनिया की शीर्ष कंपनियों में दर्ज कराया। तो आप क्या सोच रहे हैं? यहां हम आपको बता रहे हैं कि साल 2020 के वीकेंड को आप कैसे घूमने-फिरने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
साल 2020 में ढेरों वीकेंड हैं और वीकेंड से सटी यानी कि शुक्रवार या सोमवार को भी हॉलिडे है। यानी कि थोड़ी-सी एडवांस प्लानिंग कर ली जाए तो बिजी शेड्यूल में भी घूमकर आया जा सकता है। आपकी छुट्टियां भी बर्बाद नहीं होंगी और आप टूर कर के खुद को तरोताजा भी महसूस कर पाएंगे। आप भी खुश और फैमिली भी खुश। हम यहां साल 2020 की छुट्टियां और वीकेंड प्लान शेयर कर रहे हैं, जिससे आपको ट्रिप प्लान करने में सुविधा होगी।
जनवरी-फरवरी 2020
जनवरी में 15 तारीख यानी कि बुधवार को मकर संक्राति की छुट्टी है। अगर आपने गुरुवार और शुक्रवार को यानी कि 16 और 17 जनवरी, दो दिन की छुट्टी ले ली, तो वीकेंड को मिलाकर आप पांच दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
इसी तरह फरवरी में 21 तारीख को महाशिवरात्रि की छुट्टी है और इसके बाद 22 और 23 को वीकेंड की छुट्टी। यानी आप तीन दिन की छुट्टी में अलवर, आगरा या जयपुर जैसी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
मार्च-अप्रैल 2020
इसी तरह मार्च में भी 7 तारीख से 10 के बीच में आसानी से घूमा जा सकता है। 7 और 8 को वीकेंड ऑफ है जबकि 10 को होली है। बस आपको बीच में सिर्फ 9 तारीख की छुट्टी लेने की जरूरत पड़ेगी।
अप्रैल में तो कई छुट्टियां हैं। दो अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी के बाद तीन को एक छुट्टी ले ली तो 4—5 अप्रैल वीकेंड पड़ता है और 6 को महावीर जयंती। यानी कि पांच दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। फिर 10 को गुड फ्राइडे की छुट्टी और 11-12 को वीकेंड ऑफ।