{"_id":"5e0c84548ebc3e87cf3e2049","slug":"irctc-cheapest-tour-packages-to-visit-to-bangkok-pattaya-thailand-malaysia-singapore-tour-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी के एक ही टूर पैकेज में घूम आएं बैंकॉक, सिंगापुर और मलेशिया, देने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
आईआरसीटीसी के एक ही टूर पैकेज में घूम आएं बैंकॉक, सिंगापुर और मलेशिया, देने होंगे इतने रुपये
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2020 04:47 PM IST
विदेश घूमने के शौकीन भारतीयों के लिए थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया सबसे पंसदीदा जगहों में से एक है। ऐसे ही शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। नौ रातों और 10 दिन के इस पैकेज में लोगों को बैंकॉक, पटाया, सिंगापुर और मलेशिया घूमने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से:
Trending Videos
2 of 6
singapore
10 रातें और 11 दिन की यह यात्रा नौ फरवरी को मध्य प्रदेश के इंंदौर से शुरू होगी। इसके तहत बैंकॉक और पटाया में दो रातें, सिंगापुर में दो रातें और मलेशिया में तीन रातें बिता पाएंगे। इन चारों जगहों पर घूमने लायक इतने पर्यटन स्थल हैं कि आपकी यह विदेश यात्रा यादगार रह जाएगी। पैकेज के बारे में अन्य जानकारी के लिए नीचे देखें:
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
थाईलैंड
थाइलैंड के लिए भारतीयों को आसानी से वीजा भी मिल जाता है। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक अपनी नाइट लाइफ और मार्केट के लिए फेमस है। यहां शॉपिंग करना बेहद सस्ता माना जाता है। इस टूर के तहत आप ऐसे ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर पाएंगे, जो सुंदरता और भव्यता का प्रतीक हैं।
4 of 6
beach
- फोटो : Pixabay
इसके अलावे पटाया का समुद्री बीच और 24 घंटे खुले रहने वाले शॉपिंग मॉल, बार एंड पब, 18 फीट ऊंची गौतम बुद्ध की मूर्तियां टूरिस्ट को आकर्षिक करतीं हैं। मलेशिया टूर पर, पेट्रोनास टावर्स और स्मारकीय इमारत जैसे मनोरम स्थलों की यात्रा करना रोमांचक होता है।
विज्ञापन
5 of 6
singapore
सिंगापुर में घूमने को बहुत कुछ
सबसे बड़े बाजारों और सबसे पसंदीदा शॉपिंग साइटों में सिंगापुर की पहचान दुनिया भर में है। सिंगापुर में यूनिवर्सल स्टूडियोज, मेर्लिओन पार्क, सेंटोसा आइलैंड, सिंगापुर फ्लायर, जुरॉंग बर्ड पार्क, विंग्स ऑफ टाइम, चीनाटौन, गार्डंस बय थे बे, क्लार्के कुए, चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आर्चेर्ड रोड पसंदीदा दर्शनीय स्थलों में से एक है। यहां की नाइट लाइफ भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।