भारत की खूबसूरती की जब बात हो और कश्मीर का कोई जिक्र न हो ये तो हो ही नहीं सकता पर खूबसूरती के कद्रदानों के लिए देश में कई सारे विकल्प और भी हैं। भारत में कई सारी जगहें ऐसी हैं जहां का सौंदर्य अप्रतिम है। इन जगहों पर जाकर पर्यटकों को सुकून, खुशी, आश्चर्य सारे भाव एकसाथ महसूस होने लगते हैं। सबसे महत्वपूर्ण तो हम जो जगहें बताने जा रहे हैं वहां पहुंचने पर यायावरों को मिलती है शांति जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए उन खूबसूरत जगहों के बारे में जो कि भारत की खूबसूरती में लगा देती हैं चार चांद।
भारत की 5 ऐसी जगहें जिनकी खूबसूरती के आगे कश्मीर भी पड़ता है फीका
टिंकिटम के बारे में बहुत अधिक लोग नहीं जानते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आस-पास इलायची के बागान भी हैं। इस वजह से यहां की हवाओं में अलग ही सुगंध है। टिंकिटम शहर में एक निष्क्रिय ज्वालामुखी भी है, जिसे कि लोग करीब से देखने जाते हैं | पास ही में मौजूद टेंडोंग नेशनल पार्क से यह आसानी से दिखाई देता है।
वालपराई, तमिलनाडु
वालपराई तमिलनाडु के कोयंबतूर में स्थिति एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऊंचाई पर होने एवं घने जंगलों वाले पर्वतों से घिरे होने के कारण यहां बहुत शांति है। 12 महीने यहाँ की वायु में शुद्धता एवं शीतलता महसूस होती है| यहां पर देखने के लिए सुंदर-सुंदर जलप्रपात एवं घाटियां हैं। अधिकतर लोग यहां शांति की तलाश में आते हैं।
बेलम गुफाएँ, आंध्र प्रदेश
बेलम गुफाएं आंध्र प्रदेश में स्थित हैं। यह गुफाएं बेहद पुरानी होने के साथ ही बहुत बड़ी भी हैं। यहां कुल 6 गुफाएं हैं। इन बड़ी-बड़ी गुफाओं के भीतर जब आप जाएंगे और कुछ कहेंगे तो आप अपनी आवाज को बहुत गहराई के साथ वापिस सुन सकेंगे। गुफाओं की बनावट इतनी सुंदर है कि आश्चर्य में डाल देती हैं।
लेटमाव्सियांग, मेघालय
एक जैसी बहुत सी जगहें घूम चुके हैं तो अब आपके लिए लेटमाव्सियांग की यात्रा एक अच्छा विकल्प है। लेटमाव्सियांग पहाड़ों के निकट बसा एक बेहद सुंदर गांव है। यहां पहुंचकर आपको महसूस होगा कि आप दुनिया से बहुत दूर आ गए हैं। यहां की प्राकृतिक छटा देखने के बाद तो आपको घर लौटने का जी ही नहीं करेगा। यह गांव मेघालय के खासी हिल्स जिले में स्थित है।