सब्सक्राइब करें

Best Cold Religious Places: गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये ठंडे तीर्थ स्थल, परिवार संग जाने का बना सकते हैं प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 May 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
Know These Best Cold Religious Places to Visit in Summer For Family Trip
ठंडे तीर्थ स्थल - फोटो : istock

Best Cold Religious Places: गर्मियों के मौसम में लोग किसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं। लोग ऐसी जगह पर यात्रा का प्लान बनाते हैं, जो ठंडी और खूबसूरत हो, ताकि गर्म तापमान पर ठंडक को महसूस कर सके। इसके लिए लोग गर्मियों की छुट्टियों में पहाड़ी जगहों का चयन करते हैं। लेकिन अक्सर लोग ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, ठंडी और घूमने के लिए खूबसूरत होने से साथ ही मशहूर हो। जब पूरे परिवार के साथ कहीं जाना होता है, तो अक्सर लोग धार्मिक स्थल पर जाना चाहते हैं। तीर्थ स्थलों पर घर के बड़े बुजुर्गों तो जाना चाहते हैं, साथ ही बच्चों को भी ऐसी जगहों पर ले जाकर उन्हें संस्कार दिए जाते हैं। ऐसे में आप किसी ऐसे तीर्थ स्थल पर जाएं जो गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हों। पहाड़ों पर बसे इस तीर्थ स्थलों पर मंदिर के दर्शन करने के साथ ही आप ठंडक को महसूस कर पाएंगे। एक ही ट्रिप पर बड़े से लेकर बच्चे तक खुश हो जाएंगे। बड़े बुजुर्गों को मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे तो बच्चों के किसी हिल स्टेशन पर जाने की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। चलिए जानते हैं गर्मियों में जाने के लिए बेस्ट ठंडे तीर्थ स्थलों के बारे में।

 

Trending Videos
Know These Best Cold Religious Places to Visit in Summer For Family Trip
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम

गर्मियों में लोग हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं। ऐसे में उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल हैं, जहां आप गर्मियों की छुट्टी पर जा सकते हैं। वहीं उत्तराखंड को धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। यहां कई तीर्थ स्थल हैं, जहां आप जा सकते हैं। उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम बहुत मशहूर और चार धामों में से है। गर्मियों के मौसम में ही केदारनाथ धाम के कपाट कुछ महीनों के लिए खुलते हैं। ऐसे में आप केदारनाथ जा सकते हैं। बर्फीली पहाड़ियों के बीच स्थित इस मंदिर में आपको सुकून के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नमूना देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know These Best Cold Religious Places to Visit in Summer For Family Trip
बद्रीनाथ धाम - फोटो : iStock

बद्रीनाथ धाम

उत्तराखंड में ही बद्रीनाथ धाम भी स्थित है। उत्तराखंड के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम है, जो काफी ऊंचाई पर स्थित है। बड़े बुजुर्ग बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर धन्य महसूस करेंगे तो वहीं बच्चे बद्रीनाथ जाने के रास्ते में आने वाले झरनों, खूबसूरत पहाड़ियों, सेब के पेड़ों को देखकर ही उत्साहित हो जाएंगे। ऐसे में गर्मियों में अगर किसी ठंडे तीर्थ स्थल पर जाना चाहते हैं तो बद्रीनाथ धाम पर जा सकते हैं।

Know These Best Cold Religious Places to Visit in Summer For Family Trip
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : amar ujala

माता वैष्णो देवी धाम

भारत के उत्तर पर जम्मू में माता वैष्णो देवी धाम है। यह भारत का सबसे प्रमुख और बड़ा तीर्थ स्थल माना जाता है, जहां साल भर भक्तों का जमावड़ा रहता है। यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। जम्मू से कुछ किलोमीटर दूर कटरा से माता वैष्णो देवी धाम के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। त्रिकुटा की पहाड़ियों पर माता का मंदिर बना हुआ है। ऊंची पहाड़ियों पर जाने के लिए दुर्गम मार्ग से जाना होता है। पहाड़ियों पर बसा यह तीर्थ स्थल भी गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा के लिए बेस्ट है। आप चाहें तो तीर्थ स्थल के दर्शन के बाद जम्मू के अन्य पर्यटन स्थल या कश्मीर की ओर भी रुख कर सकते हैं।

विज्ञापन
Know These Best Cold Religious Places to Visit in Summer For Family Trip
अमरनाथ मंदिर - फोटो : istock

अमरनाथ

जम्मू से आगे सबसे बड़ा और दुर्गम तीर्थ स्थल अमरनाथ धाम है। अमरनाथ धाम साल में मात्र कुछ दिनों के लिए ही खुलता है। इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 30 जून से हो रही है, जो कि 11 अगस्त तक जारी रहेगी। यात्रा के लिए पर्यटकों के पास 43 दिनों का समय है। अमरनाथ बहुत ही ठंडी जगह पर स्थित है। गुफा में बाबा अमरनाथ का मंदिर है, जहां बर्फ की शिवलिंग बनी हुई है। बर्फ से बनने वाली ये प्राकृतिक शिवलिंग बाबा भोलेनाथ की यहां मौजूदगी का प्रतीक है। परिवार के साथ आप अमरनाथ धाम की यात्रा भी कर सकते हैं, हालांकि अमरनाथ यात्रा काफी कठिन होती है, ऐसे में शारीरिक तौर पर स्वस्थ लोग ही कई तरह के निरीक्षण के बाद यहां जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed