New Year 2025 Holidays and Long Weekends : वर्ष 2025 के आगमन के साथ ही लोगों ने कई सारी योजनाएं बनाना शुरू कर दिया होगा। 2025 में करियर की उन्नति और स्वास्थ्य व परिवार के लिए सकारात्मक बदलाव की पहल की योजना बनाई जाने लगी होगी। वहीं नए साल के लिए लोग अपने दोस्तों व परिवार के साथ घूमने की योजना भी बना रहे होंगे।
New Year 2025: साल 2025 में मिल रही हैं कितनी छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड? जनवरी से दिसंबर तक कब जाएं घूमने
इस साल कुल 52 रविवार हैं। दूसरे और चौथे शनिवार के तौर पर 26 शनिवार भी हैं। इस दौरान बैंक बंद रहते हैं। राजपत्रित और प्रतिबंधित छुट्टियों की 2025 की लिस्ट भी आ गई है। इस लेख में 2025 के बैंक हॉलिडे की लिस्ट दी जा रही है, साथ ही इस साल के लॉन्ग वीकेंड भी बताए जा रहे हैं।
साल 2025 में कुल कितनी छुट्टियां
भारत में वर्ष 2025 में 17 राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holidays) मिल रहे हैं। वहीं 34 प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holidays) दिए जाएंगे। इस साल कुल 52 रविवार हैं । साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार के रूप में 26 शनिवार की छुट्टियां मिलेंगी। एक सामान्य सरकारी कर्मचारी को 2025 में लगभग 98-100 छुट्टियां मिलेंगी (राजपत्रित, रविवार, और शनिवार मिलाकर)। बैंक कर्मियों को यह संख्या बढ़कर 105-110 तक हो सकती है।
यूपी-बिहार में 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी
उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले वर्ष यानी साल 2025 में 24 सार्वजनिक अवकाश और 31 प्रतिबंधित अवकाश हैं। वहीं बिहार के शैक्षणिक अवकाश कैलेंडर 2025 के मुताबिक, अगले वर्ष 72 छुट्टियां हैं। बिहार में छुट्टियों में स्कूल बंद रहेंगे।
जनवरी से दिसंबर तक सबसे अधिक छुट्टी कब?
कुछ 17 राजपत्रित और 34 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे अलग-अलग महीनों में मिल रहे हैं। इसमें सबसे अधिक अवकाश जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर में मिल रही हैं।
जनवरी में गुरु गोबिंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, लोहड़ी, व पोंगल, गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। वहीं अप्रैल में नए वित्त वर्ष की शुरुआत, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे हैं। अगस्त में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी है। अक्तूबर माह में गांधी जयंती से छुट्टियों की शुरुआत हो रही है। इस महीने दशहरा, दीपावली और छठ पर अवकाश मिलेंगे।
जनवरी से दिसंबर तक छुट्टी की लिस्ट
जनवरी-फरवरी में छुट्टी
1 जनवरी (बुधवार): नववर्ष दिवस
6 जनवरी (सोमवार): गुरु गोबिंद सिंह जयंती
14 जनवरी (मंगलवार): मकर संक्रांति / पोंगल
26 जनवरी (रविवार): गणतंत्र दिवस
2 फरवरी (रविवार): बसंत पंचमी
12 फरवरी (बुधवार): गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी (बुधवार): महाशिवरात्रि
New Year 2024 Celebration: दूर बैठे पार्टनर के साथ मनाना है न्यू ईयर, इन तरीकों से प्लान करें वर्चुअल डेट
मार्च-अप्रैल का अवकाश
13 और 14 मार्च (शुक्रवार): होली
31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर
1 अप्रैल (मंगलवार): बैंक खातों का वार्षिक समापन
5 अप्रैल (शनिवार): बाबू जगजीवन राम जयंती
10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती
14 अप्रैल (सोमवार): तमिल नव वर्ष
18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे
मई और जून की छुट्टियां
12 मई (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा
7 जून (शनिवार): ईद-उल-जुहा (बकरीद)
जुलाई- अगस्त अवकाश सूची
6 जुलाई (रविवार): मोहर्रम
9 अगस्त (शनिवार): रक्षाबंधन
15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त (शनिवार): जन्माष्टमी
सितंबर और अक्तूबर में कब छुट्टी
5 सितंबर (शुक्रवार): मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद)
2 अक्टूबर (गुरुवार): गांधी जयंती
2 अक्टूबर (गुरुवार): दशहरा
20 अक्टूबर (सोमवार): दीपावली
22 अक्तूबर (बुधवार) : गोवर्धन पूजा
नवंबर-दिसंबर में अवकाश
5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस