सब्सक्राइब करें

नये शादीशुदा जोड़ों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं तमिलनाडु का ये सबसे मशहूर हिल स्टेशन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 16 Nov 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
ooty is perfect destination for honeymoon

तमिलनाडु का छोटा सा हिल स्टेशन ऊटी अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। हर साल यहां बहुत से नये जोड़े हनीमून मनाने आते हैं। इस सुंदर पहाड़ों  से घिरी जगह पर आने के बाद यहां पर रह जाने का दिल करता है। अगर आप भी ऊटी की सैर करने जाना चाहते हैं तो जानिए यहां क्या है घूमने के लिए।


 
Trending Videos
ooty is perfect destination for honeymoon
- फोटो : pixa

खूबसूरत पहाड़ों के ऊपर बने हिल स्टेशन के चारों ओर चाय के बागान और अनोखे लाल रंग की छत वाले बंगलों के लिए जाना जाता है। यहां पर देखने के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर नजारे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
ooty is perfect destination for honeymoon
टॉय ट्रेन

दार्जिलिंग ही नहीं ऊटी में भी चलती है ट्वॉय ट्रेन। और इस ट्रेन को नीलगिरी माउंटेन ट्रेन के नाम से  जाना जाता है। इसके साथ ही ये यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है। 


 
ooty is perfect destination for honeymoon
- फोटो : pixa

ऊटी में देश का सबसे पुराना बोटैनिकल गार्डन भी बना हुआ है। जहां पर पेड़-पौधों की बहुत सी अनोखी वैराइटी देखने को मिलती है। पहाड़ों पर बनी झील और उसके आसपास का नजारा बेहद मनोरम है।


 
विज्ञापन
ooty is perfect destination for honeymoon
- फोटो : pixa
कैसे पहुंचे

ऊटी से 40 किलोमीटर दूर स्थित मेट्टूपलयम ऊटी का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। चेन्नई, मैसूर, बेंगलुरु समेत कई नजदीकी शहरों से नियमित ट्रेनें मेट्टूपलयम आती हैं। आप चाहें तो रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर टैक्सी या कैब के जरिए ऊटी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो नीलगिरी माउंटेन टॉय ट्रेन में बैठकर पहाड़ियों, घने जंगलों और घाटियों के बीच से होते हुए भी ऊटी पहुंच सकते हैं। हालांकि इस सफर में वक्त बहुत लगता है लेकिन यह एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस है जो आपको हमेशा याद रहेगा।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed