Places To Visit in December : दिसंबर में सर्दी बढ़ जाती है। इस महीने क्रिसमस और न्यू इयर ईव मनाया जाता है। इस बार क्रिसमस से पहले वीकेंड और न्यू ईयर ईव भी वीकेंड पर मनाया जा रहा है। ऐसे में दिसंबर में जो लोग घूमने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह वक्त बेहतरीन है।
December Travel: दिसंबर में घूमने के लिए इन खूबसूरत जगहों पर हर साल जाते हैं लाखों पर्यटक, आप भी करें प्लानिंग
कसोल
सर्दियों में कसोल जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। कसोल के नजारे बेहद सुंदर हैं। खूबसूरत वादियों के बीच तस्वीरें क्लिक करा सकते हैं। दिल्ली से कसोल की दूरी लगभग 482 किमी है। साढ़े 10 घंटे का सफर तय करके यहां पहुंचा जा सकता है। कसोल का सफर बजट में किया जा सकता है।
शिमला
सर्दियों में सबसे अधिक लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। हिल स्टेशन का जिक्र होते ही सबसे पहले शिमला याद आता है। शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित मशहूर हिल स्टेशन है। यहां दिसंबर के मौके पर बर्फबारी होती है। हरियाली के बीच बर्फ से ढके इस हिल स्टेशन पर सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं। यहां कई एडवेंचर स्पोर्ट्स हैं, जिसका लुत्फ आप उठा सकते हैं।
मनाली
हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन व सुंदर पर्यटन स्थल है। इनमें से एक मनाली है। दिसंबर महीने में मनाली एक्सप्लोर किया जा सकता है। इस शांत हिल स्टेशन की सुंदरता पर्यटकों को बहुत पसंद आती है।
बिनसर
बिनसर लुभावनी नंदा देवी, त्रिशुल और पचाचूला चोटियों से घिरा है। जीरो पॉइंट से नंदा देवी और केदारनाथ जैसी हिमालय की चोटियों का मनमोहक दृश्य देख पाएंगे। दिल्ली से बिनसर 411 किमी दूर हैं। बिनसर अल्मोड़ा से होते हुए कैब या स्थानीय बस से जा सकते हैं।