{"_id":"66a743deff2e4fa2910ccdb4","slug":"popular-indian-foods-that-are-banned-abroad-from-chyawanprash-to-samosa-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Foods Banned Abroad: इन देशों में बैन हैं ये भारतीय पकवान, जानिए कारण","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Indian Foods Banned Abroad: इन देशों में बैन हैं ये भारतीय पकवान, जानिए कारण
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:20 AM IST
सार
कई ऐसे व्यंजन हैं, जिनका भारत की अधिकतर आबादी लगभग रोजाना सेवन करती है, लेकिन इन खाद्य पदार्थों को विदेश में सेवन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। आइए जानते हैं भारत में लोकप्रिय व्यंजनों के बारे में, जो विदेशों में प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Food
- फोटो : iStock
Link Copied
Popular Indian Foods That Are Banned Abroad: भारत विविधताओं का देश है। भौगोलिक आधार पर देश में अलग धर्मोंं, समुदाय और संस्कृतियों के लोग रहते हैं। सबका रहन-सहन अलग होने के साथ ही खानपान में भी अंतर पाया जाता है। भारत में उत्तर से दक्षिण तक विभिन्न स्थानीय भोजन का स्वाद तो चखने को मिलता ही है, साथ ही विदेशी खाने का जायका भी यहां आसानी से मिल जाता है। चायनीज हो या इटालियन खाना, भारतीय अपने स्वाद के साथ विदेशी व्यंजनों के मिश्रण से खास स्वाद का पकवान तैयार कर लेते हैं।
भारत यात्रा पर आए विदेशी भारतीय पकवानों के जायके को पसंद करते हैं और अपने देश जाकर भारत के खाने की तारीफ करते हैं। लेकिन विदेशों में भारत के कुछ मशहूर व्यंजन पूरी तरह से बैन हैं। कई ऐसे व्यंजन हैं, जिनका भारत की अधिकतर आबादी लगभग रोजाना सेवन करती है, लेकिन इन खाद्य पदार्थों को विदेश में सेवन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। आइए जानते हैं भारत में लोकप्रिय व्यंजनों के बारे में, जो विदेशों में प्रतिबंधित हैं।
Trending Videos
2 of 6
घी
- फोटो : instagram
घी
घी भारत में खूब खाया जाने वाला वसा पदार्थ है, जिसे गाय या भैंस के दूध से तैयार किया जाता है। घी विटामिन डी का बेहतरीन स्त्रोत है जो कैल्शियम का अवशोषण बढ़ाता है। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है लेकिन अमेरिका ने घी पर पाबंदी लगा रखी है। अमेरिका ने घी से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बताते हुए इसके सेवन पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
फ्रेंच फ्राइज
- फोटो : instagram
कैचअप
कैचअप एक मीठा और खट्टा स्वाद वाला साॅस है। इसे टमाटर कैचअप भी कहते हैं। इसका उपयोग भोजन के मसाले और एक घटक दोनों के रूप में किया जाता है। भारत में कैचअप बर्गर और फ्रेंच फ्राइज के साथ खाया जाता है। हालांकि फ्रांस में कैचअप बैन है। फ्रांस ने कैचअप को इसलिए प्रतिबंधित किया क्योंकि वह अपने यहां चीनी की खपत को कम करना चाहते हैं।
4 of 6
कबाब
- फोटो : instagram
कबाब
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मशहूर कबाब पूरे देश में खूब खाया जाता है। मुख्यत: कबाब नॉनवेज डिश है, जिसे मांस की तली हुई टिकिया भी कह सकते हैं। इसे रुमाली रोटी के साथ खाया जाता है। हालांकि वेनिस में कबाब पर रोक रखी है। वहां कि सरकार ने साल 2017 में कबाब को प्रतिबंधित कर दिया था ताकि शहर की परंपरा और अनुशासन बना रहे।
विज्ञापन
5 of 6
समोसा
- फोटो : istock
समोसा
भारत के लोकप्रिय स्नैक्स में से एक समोसा है। समोसा देशभर में बड़े चाव से खाया जाता है। यह एक तरह का तला या बेक किया हुआ भरवां नाश्ता है, जिसमें मैदे को तिकाना आकार देकर उसमें आलू की सब्जी को भरा जाता है और तेल में क्रिस्पी होने तक तला जाता है। हालांकि अल-शबाब ग्रुप ने सोमालिया में समोसा पर बैन लगा रखा है। इसका कारण है कि समोसे का त्रिकोण आकार ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।