सब्सक्राइब करें

Premanand Maharaj Ji Darshan: कैसे मिलते हैं प्रेमानंद महाराज के दर्शन, जानिए बुकिंग की पूरी जानकारी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 29 Oct 2025 02:42 PM IST
सार

Premanand Maharaj Ji Darshan Guide: यदि आप प्रेमानंद धाम में दर्शन करना चाहते हैं तो पूरी यात्रा-चेकलिस्ट, बुकिंग जानकारियां और सावधानियां जानना जरूरी है। आइए विस्तार से जानते हैं

विज्ञापन
Premanand Maharaj Ji Darshan Guide Know Step-by-Step Guide for Online Booking and Visit Details
प्रेमानंद जी महाराज - फोटो : Instagram

Premanand Maharaj Ji Darshan Guide: वृंदावन के पवित्र धाम में स्थित श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम में विराजमान पूज्य प्रेमानंद जी महाराज ऐसे संत हैं, जिनकी भक्ति, प्रेमपूर्ण अध्यात्म और भगवद गीता-उपदेश लाखों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।धार्मिक आस्था और अध्यात्म की भूमि वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी का आश्रम लाखों श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और आत्मशांति का केंद्र बन चुका है। जो भी भक्त यहां पहुंचता है, वह अपने भीतर एक अद्भुत ऊर्जा और शांति का अनुभव करता है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन कैसे किए जा सकते हैं, बुकिंग की प्रक्रिया क्या है और यात्रा की तैयारी कैसे करनी चाहिए। यदि आप प्रेमानंद धाम में दर्शन करना चाहते हैं तो पूरी यात्रा-चेकलिस्ट, बुकिंग जानकारियां और सावधानियां जानना जरूरी है। आइए विस्तार से जानते हैं,

Trending Videos
Premanand Maharaj Ji Darshan Guide Know Step-by-Step Guide for Online Booking and Visit Details
प्रेमानंद महाराज जी कौन हैं? - फोटो : instagram

प्रेमानंद महाराज जी कौन हैं?

प्रेमानंद जी महाराज राधावल्लभ संप्रदाय से जुड़े हैं और उनका आश्रम वृंदावन में है। पूज्य श्री प्रेमानंद महाराज जी का जीवन सरलता, भक्ति और राधा–कृष्ण प्रेम के सिद्धांतों पर आधारित है। प्रेमानंद महाराज जी वृंदावन धाम के प्रसिद्ध संतों में से एक हैं। उनका पूरा जीवन श्रीकृष्ण भक्ति और सेवा को समर्पित है। महाराज जी अपने प्रवचनों में प्रेम, भक्ति और साधना के महत्व को सरल भाषा में समझाते हैं। उनका लक्ष्य हर व्यक्ति को श्रीकृष्ण के प्रेम में जोड़ना है। वे नियमित रूप से सत्संग, कीर्तन, वाणी-पाठ और एकांतिक वार्तालाप करते हैं, जिसमें कुछ भक्त उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए उनकी शिक्षा अब हर आयु वर्ग तक पहुंच रही है, जिसे लोग अपने जीवन में आत्मसात करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Premanand Maharaj Ji Darshan Guide Know Step-by-Step Guide for Online Booking and Visit Details
प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन कहां मिलते हैं? - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन कहां मिलते हैं?

महाराज जी का मुख्य आश्रम उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित है, जिसे प्रेमानंद धाम कहा जाता है। इसके अलावा, उनका प्रवास कभी-कभी अन्य तीर्थस्थलों जैसे बरसाना, नंदगांव और गोकुल में भी होता है। उनके आश्रम का नाम श्री हित राधा केलि कुंज है। आश्रम वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में वराहा घाट के भक्ति वेध ऑस्पिस के सामने स्थित है। आश्रम में दर्शन का समय सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक का रहता है। आश्रम में राधाष्टमी, जन्माष्टमी, गोपाष्टमी, और होली पर विशेष कार्यक्रम होते हैं। 

सुबह प्रेमानंद जी का सत्संग होता है, जिसमें उनके दर्शन किए जा सकते हैं। इसके अलावा मंगला आरती य वन विहार में पूज्य प्रेमानंद महाराज शामिल होते हैं। श्रृंगार आरती या नाम कीर्तन और शाम में वाणी पाठ, भक्त चरित्र कार्यक्रम भी होते हैं। इन सब के अलावा प्रेमानंद जी से एकांतिक वार्तालाप भी किया जा सकता है।
 

Premanand Maharaj Ji Darshan Guide Know Step-by-Step Guide for Online Booking and Visit Details
प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन की बुकिंग प्रक्रिया - फोटो : X@dimo_tai

प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन की बुकिंग प्रक्रिया

भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब दर्शन और प्रवचन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है।

ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट या फेसबुक पेज पर जाएं। प्रेमानंद महाराज आफिशियल वेबसाइट या वृंदावन रास महिमा पर दर्शन बुकिंग या विजिट आश्रम सेक्शन पर क्लिक करें। यहां तारीख, समय और लोगों की संख्या भरें। आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा।

ऑफलाइन बुकिंग के लिए यदि आप सीधे वृंदावन पहुंचते हैं, तो आश्रम के रिसेप्शन काउंटर पर नाम दर्ज कराकर दर्शन के लिए स्लॉट मिल सकता है। टोकन आश्रम में प्रतिदिन सुबह 9:30 AM के बाद वितरित किए जाते हैं, जो अगले दिन के दर्शन के लिए होते हैं। टोकल के लिए मान्य पहचान पत्र जरूरी है।

यदि आप एकांतिक वार्तालाप करना चाहते हैं, तो अपने आध्यात्मिक सवालों को पहले से लिख लें, यह पंजीकरण के समय काम आएगा।

 

विज्ञापन
Premanand Maharaj Ji Darshan Guide Know Step-by-Step Guide for Online Booking and Visit Details
यात्रा से पहले ध्यान देने योग्य बातें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रा से पहले ध्यान देने योग्य बातें

 

  • यात्रा से 10-15 दिन पहले बुकिंग करा लें।
  • भीड़ से बचने के लिए सप्ताह के मध्य दिनों जैसे मंगलवार से गुरुवारको जाएं।
  • आरामदायक कपड़े और पूजा सामग्री साथ रखें।
  • मोबाइल और कैमरा कुछ जगहों पर प्रतिबंधित होते हैं, इसलिए नियमों का पालन करें।
  • प्रेमानंद जी के आश्रम जा सकते हैं लेकिन अगर आप संत के दर्शन करना चाहते हैं तो अनुमति के बाद ही संभव है। प्रेमानंद जी महाराज रात में आश्रम से निकलते हैं भ्रमण के लिए, इस दौरान भी उनके दर्शन मिल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed