नया साल आ रहा है। 2020 के स्वागत के लिए सभी लोग अपनी-अपनी तरह से तैयारियां कर रहे हैं। यदि आपने भी नए साल में अब तक कहीं घूमने का प्लान बनाया है तो इस बार विदेश में भी आपकी नए साल की पार्टी बन सकती है। जी हां दरअसल, आप बिना वीजा के भी विदेश यात्रा कर सकते हैं। कई ऐसे देश हैं जहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में अगर आप विदेश घूमने की सोच रहे हैं और आपके पास वीजा नहीं है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं जहां आपका वीजा नहीं लगेगा।
New year 2020: भारतीय हैं तो इस बार विदेश में मनाएं नए साल की पार्टी, नहीं लगेगा वीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदीव
समुद्र के किनारे बसा मालदीव का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में आता है। यहां का पानी बेहद साफ और नीले रंग का होता है। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स की पहली पसंद है यह जगह। यहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं। नए साल के जश्न की यहां अलग ही रौनक रहती है। यहां आना आपके लिए यादगार अनुभव होगा।
फिजी
फिजी की पहचान यहां की सुंदर बीचों से है। यहां लोग बीच पर आनंद लेने आते हैं। यहां की खूबसूरत बीच पूरे दुनिया में मशहूर है। लोग अपने दोस्तों के साथ आते हैं तो वहीं कुछ लोग यहां हनीमून मनाने भी आते हैं।
नेपाल
भारत का पड़ोसी देश है नेपाल जहां भारतीय लोगों की एंट्री बहुत आसानी से हो जाती है। यहां सिर्फ एंट्री के लिए एक फोटो आइडी की जरूरत होती है। नेपाल घूमने के लिए सस्ता और सुंदर डेस्टिनेशन है। पर्यटकों के लिए यह जगह ऑल टाइम हिट है।
मॉरिशस
मॉरिशस बहुत खूबसूरत जगह है। यहां के झरने और बीच किसी जन्नत से कम नहीं है। इंडियन पासपोर्ट के साथ यहां 90 दिन तक रुक सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ कीमती समय बिताने के लिए सबसे बेहतर जगह है। यदि आप नए साल में यहां कुछ अच्छा खोज रहे हैं तो यहां आपके लिए बहुत कुछ है। हां यहां बजट की तैयारी आप जरूर कीजिए।

कमेंट
कमेंट X