फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Affordable Shawl Market: पार्टी हो या दफ्तर, हर जगह के लिए सस्ते दामों में इन बाजारों से खरीदें स्टाइलिश शाॅल

Sun, 09 Nov 2025 11:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 09 Nov 2025 11:27 AM IST
सार

Affordable Shawl Market In India: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में सर्दी के कपड़ों की खरीदारी भी आपने शुरू कर दी होगी। अगर आप शॉल खरीदना चाहते हैं तो यहां कुछ सस्ते बाजारों की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
Stylish Shawls for Parties and Offices at affordable Markets Check Location
हर जगह के लिए सस्ते दामों में इन बाजारों से खरीदें स्टाइलिश शाॅल - फोटो : अमर उजाला

Affordable Shawl Market In India: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों की ओर आकर्षित कर दिया है। लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकालकर उन्हें धूप दिखाना शुरू कर दिया है। बहुत से लोगों ने तो अपनी शॉपिंग की लिस्ट भी बना ली है कि उन्हें इस सर्दी के मौसम में क्या-क्या लेना है। ऊनी कपड़ों में शॉल को सबसे खास माना जाता है।



दरअसल, शॉल सर्दी में शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ फैशन स्टेटमेंट मेंटेन करने में मदद करती है। अगर आप शॉल खरीदने की सोच रहे हैं तो ये जानना जरूरी है कि आपको अच्छी क्वालिटी वाली शॉल सस्ते दामों में कहां से मिल सकती है।

कई बाजार और स्ट्रीट मार्केट तो ऐसे हैं जहां आपको शानदार डिजाइन और आरामदायक शॉल काफी कम कीमत में मिल जाती है। यहां इस खबर में हम आपको कुछ प्रमुख और बजट-फ्रेंडली बाजारों के नाम और उनकी खासियत बताएंगे, ताकि आप सर्दियों में फैशनेबल और गर्म दोनों रह सकें।

Stylish Shawls for Parties and Offices at affordable Markets Check Location
चांदनी चौक, दिल्ली - फोटो : instagram
1. चांदनी चौक, दिल्ली

शॉपिंग का जिक्र जब भी आता है, तो चांदनी चौक का नाम सबसे पहले ऊपर आता है। इस बाजार में लोग शादी की शॉपिंग करने जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि यहां आपको ऊनी शॉल, कश्मीरी शॉल और सिंपल फैब्रिक शॉल मिल जाते हैं। खास बात तो ये है कि चांदनी चौक में शॉल की कीमत भी बजट के अनुसार होती है।
 
Stylish Shawls for Parties and Offices at affordable Markets Check Location
लाल किला मार्केट, आगरा - फोटो : instagram

2. लाल किला मार्केट, आगरा

अगर आप आगरा के आसपास या आगरा सिटी में ही रहते हैं तो आप शॉल खरीदने लाल किला मार्केट जा सकते हैं। इस बाजार की खास बात ये है कि यहां ऊनी और हैंडमेड शॉल बहुत सस्ते दामों में बड़ी ही आसानी से मिल जाते हैं। यहां से आप हाथ से बुने हुए शॉल को भी आसानी से खरीद सकते हैं। हालांकि हो सकता है कि उनके दाम थोड़े ज्यादा हों। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stylish Shawls for Parties and Offices at affordable Markets Check Location
पचरंगा बाजार, पानीपत - फोटो : instagram
3. पचरंगा बाजार, पानीपत

अगर आप पानीपत या उसके आस-पास रहते हैं तो पचरंगा बाजार जा सकते हैं। स्ट्रीट शॉपिंग के लिए पचरंगा बाजार सबसे बेस्ट है। यहां आपको कश्मीर, ऊनी और सिंपल डिजाइन के शॉल बहुत कम कीमत में मिल जाते हैं। यहां कई दुकाने ऐसी भी हैं, जहां थोक के भाव में भी शॉल बेचे जाते हैं। इसलिए आप पचरंगा बाजार जाने का प्लान कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Stylish Shawls for Parties and Offices at affordable Markets Check Location
लाल-चौक, कश्मीर - फोटो : instagram
4. लाल-चौक, कश्मीर

अगर आपको असली पश्मीना शॉल सही दामों में खरीदना है तो आप कश्मीर जाने का प्लान कर सकते हैं। दरअसल, असली पश्मीना शॉल यहीं की खासियत है और ये देश भर के पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध हैं। बाकी जगहों पर हो सकता है कि ये महंगे दामों में मिले लेकिन आप कश्मीर के लाल चौक बाजार से सस्ते दामों में शॉल खरीीद सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed