सब्सक्राइब करें

रेल टिकट कैंसिल कराने पर किस परिस्थिति में कितने पैसे वापस मिलते हैं, क्या है IRCTC की रिफंड पॉलिसी?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
train ticket cancellation charges know new refund policy of irctc online rail ticket booking
irctc

ट्रेनों से यात्रा करने का अलग अनुभव होता है। ज्यादातर भारतीय रेल यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक मानते हैं। रेलवे चार महीने पहले टिकट रिजर्वेशन की सुविधा देता है। यानी कि आप देशभर में ट्रेन से कहीं भी जाने की प्लानिंग आप चार महीने पहले कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि अचानक से आपको यात्रा रद्द करनी पड़ती है। ऐसे में टिकट कैंसिल कराना पड़ता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि टिकट कैंसिल करने पर किस परिस्थिति में कितने पैसे वापस मिलते हैं:

Trending Videos
train ticket cancellation charges know new refund policy of irctc online rail ticket booking
irctc

आजकल ज्यादातर लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट बुक करते हैं। ई-टिकट  को रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर कैंसिल नहीं किया जाता है, बल्कि इसे ट्रेन के चार्ट के तैयार होने तक केवल ऑनलाइन सुविधा से आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctc.co.in या मोबाइल ऐप पर ही कैंसिल किया जा सकता है। टिकट कैंसिल कराने पर आईआरसीटीसी की मौजूदा रेलवे रिफंड नियमों के अनुसार पीआरएसए सिस्टम द्वारा पैसे वापस दिए जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है रेलवे की रिफंड पॉलिसी:

विज्ञापन
विज्ञापन
train ticket cancellation charges know new refund policy of irctc online rail ticket booking

आईआरसीटीसी के अनुसार, रिफंड के लिए इन नियमों के तहत तय सीमा के अंदर ऑनलाइन टिकट कैंसिल किया जाना चाहिए। रिफंड की पॉलिसी ई-टिकट के स्टेटस पर निर्भर करेगी। आपका टिकट वेटिंग है या आरएसी रह गया है, तो इस स्थिति में आपको टिकट कैंसिल कराने पर लाभ मिल सकता है। ट्रेन खुलने के आधे घंटे पहले तक भी अगर यात्रा रद्द करनी पड़े तो केवल क्लेरिकल चार्ज काटकर पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे

train ticket cancellation charges know new refund policy of irctc online rail ticket booking
आईआरसीटीसी
यदि आपके पास कंफर्म टिकट हो तो कम से कम 48 घंटे पहले टिकट कैंसिल करा लें। अन्य स्थिति में,
  • ट्रेन खुलने के 12 घंटे पहले: 25 फीसदी किराया या क्लेरिकल चार्ज में जो अधिक हो, उतने पैसे काट लिए जाते हैं।
  • ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले: 50 फीसदी किराया या क्लेरिकल चार्ज में जो अधिक हो, उतने पैसे काट लिए जाते हैं।
  • चार्ट तैयार हो जाने के बाद: पूरा पैसा काट लिया जाता है और यात्री को कोई लाभ नहीं मिलता है।
इसलिए, ट्रेन खुलने के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले तक कंफर्म टिकट कैंसिल कराना ठीक रहता है। इस स्थिति में केवल क्लेरिकल चार्ज काटकर पूरे पैसे वापस कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
train ticket cancellation charges know new refund policy of irctc online rail ticket booking
irctc

ट्रेन खुलने के 48 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराने पर काटे जाएंगे इतने रुपये

  • फर्स्ट एसी या एग्जिक्युटिव क्लास के लिए: 240 रुपये
  • एसी टू टियर के लिए: 200 रुपये
  • एसी थ्री टियर के लिए: 180 रुपये
  • एसी चेयर कार के लिए: 180 रुपये
  • स्लीपर क्लास के लिए: 120 रुपये
  • सेकंड क्लास के लिए: 60 रुपये
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed