{"_id":"5e0ddca68ebc3e87e13bf68e","slug":"free-wifi-in-delhi-metro-india-makes-record-after-russia-korea-china-dmrc-launch-free-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में नि:शुल्क वाईफाई सुविधा वाला दक्षिण एशिया का पहला देश बना भारत, इन तीन देशों में भी सुविधा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
मेट्रो में नि:शुल्क वाईफाई सुविधा वाला दक्षिण एशिया का पहला देश बना भारत, इन तीन देशों में भी सुविधा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वाईफाई
- फोटो : PTI
Link Copied
मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अक्सर नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ता रहा है। कई बार नेटवर्क सिग्नल नहीं रहने के कारण इंटरनेट नहीं चलता और इस वजह से इरिटेशन भी होती है। गुरुवार को इस समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई है। दिल्ली मेट्रो की करीब 23 किलोमीटर की यात्रा के दौरान लोग नि:शुल्क हाई स्पीड वाईफाई सेवा का फायदा उठा पा रहे हैं। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में किसी भी देश के भूमिगत मेट्रो में इस तरह की पहली सुविधा है। भारत से पहले तीन देशों में ये सुविधा है।
Trending Videos
2 of 5
Delhi Metro(File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन के भीतर उच्च गति वाली नि:शुल्क वाईफाई सेवा शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र के किसी देश में शुरू की गई यह इस तरह की पहली सुविधा है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की 22.7 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर छह मेट्रो स्टेशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Delhi Metro(File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की इस सेवा का उद्घाटन एक चलती ट्रेन में किया। अब इस लाइन पर चलने वाली ट्रेन के भीतर दो एमबीपीएस स्पीड वाली वाईफाई सेवा उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट मेट्रो का ज्यादातर रूट अंडरग्राउंड है, ऐसे में इंटरनेट कनेक्शन की समस्या यात्रियों को झेलनी पड़ती थी। लेकिन फ्री वाईफाई सुविधा शुरू होने के बाद उन्हें इस समस्या से निजात मिल जाएगा।
4 of 5
delhi metro
- फोटो : twitter
मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में भूमिगत मेट्रो ट्रेनों में वाईफाई सुविधा रूस, दक्षिण कोरिया और चीन में उपलब्ध है। भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में इस तरह की यह पहली सुविधा है। एयरपोर्ट लाइन में अब यात्री सफर के दौरान भी मोबाइल या लैपटॉप में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। अन्य मेट्रो लाइनों पर भी चरणबद्ध तरीके से निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
delhi metro
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल दिल्ली के 389 किलोमीटर के नेटवर्क में कुल 285 मेट्रो स्टेशन हैं। मेट्रो में रोज 50 से 60 लाख लोग सफर करते हैं। डीएमआरसी का कहना है कि अन्य लाइनों पर भी नि:शुल्क वाईफाई सुविधा के लिए मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से बातचीत की गई है। आने वाले समय में अन्य लाइनों में भी कनेक्टिविटी सुधरेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।