Year Ender 2024 Most instagrammable places in World: पर्यटन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। दुनिया में कई ऐसे देश है, जो घूमने का शौक रखने वालों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यात्रा हमेशा से विशेष आकर्षण, दुनिया के साथ जुड़ने और नए गंतव्यों की खोज करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक खास मौका होता है। महामारी के बाद प्रभावित यात्रा क्षेत्र में कुछ हद तक असर देखने को मिला। पर्यटन को काफी बढ़ावा मिला, हालांकि 2019 की तुलना में ये आंकड़ा कुछ कम ही है। लेकिन इस वर्ष भी लोग घर से बाहर यात्रा पर निकले। लोगों ने स्वदेश यात्रा की। इसके अलावा सफर पर विदेश भी गए। दुनियाभर में कुछ विदेशी जगहें लोगों के बीच इस साल काफी लोकप्रिय हुईं।
Year Ender 2024: इस साल इन विदेशी जगहों पर जमकर हुआ सैर सपाटा, सोशल मीडिया पर छाई रहीं तस्वीरें
साल 2024 में लोकप्रिय रहे मशहूर विदेशी पर्यटन स्थलों के बारे में जान लीजिए जिनके वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुईं।
तुर्की
तुर्की शहर अपने आप में काफी खूबसूरत है, हालांकि इस देश का इजमिर शहर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। इजमिर घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। 51.2 मिलियन यात्रियों ने इस साल तुर्की की सैर की। तुर्की अपने समृद्धि इतिहास, खूबसूरती और रोमांचक जगहों के लिए लोकप्रिय है। डोलमा-बाहस पैलेस जैसे आयरोनिक साइट्स, कोन्याल्ती बीच जैसे आश्चर्यजनक समुद्र तट और माउंट अरारत पर लंबी पैदल यात्रा जैसे रोमांचकारी आउटडोर अनुभव।
इस साल 89.4 मिलियन पर्यटक फ्रांस घूमने आए जो कि अपने लुभावने स्थलों के कारण यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। फ्रांसीसी संस्कृति की खूबसूरती दर्शाता एफिल टावर और नोट्रे डेम जैसे आश्चर्यचकित स्थल यहां मौजूद हैं। मनोरम दृश्यों को प्रस्तुत करती ये जगहें इस वर्ष सबसे अधिक इंस्टाग्राम पर नजर आईं।
थाईलैंड
भारतीयों के बीच थाइलैंड लोकप्रिय गंतव्यों में से एक है। इस साल थाईलैंड ने 39.8 मिलियन पर्यटकों को आकर्षित किया, जिसमें समृद्ध संस्कृति और कलात्मकता का एक आदर्श मिश्रण पेश किया गया। थाइलैंड में फुकेत, बैंकॉक, क्राबी, पटाया, फी फी द्वीप जैसे इंस्टाग्राम-योग्य गंतव्य शामिल हैं।
साल 2024 में 45.0 मिलियन पर्यटक मेक्सिको घूमने आए। यहां प्राचीन पैलेस, लुभावने समुद्र तट और अद्भुत नजारों वाले ज्वालामुखी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मैक्सिको में कुछ सबसे आश्चर्यजनक, इंस्टाग्राम-योग्य गंतव्य शामिल हैं।