बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर चर्चाओं से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। दोनों ही कलाकरों ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में न सिर्फ बड़ा नाम, साथ की करोड़ों की संपत्ति भी जमा की है। दोनों की ही बड़ी फैन फॉलोविंग है। फिलहाल क्या दोनों वास्तव में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं या सोशल मीडिया की खबरें महज अफवाह हैं, इस बारे में आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा। आइए आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल के इस अंक में जानते हैं कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति कितनी है, साथ ही दोनों किस तरह की जिंदगी जीना पसंद करते हैं?
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: विकी कौशल और कैटरीना कैफ में जानिए कौन है सबसे अमीर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकी कौशल की संपत्ति
मशहूर निर्देशक श्याम कौशल के बेटे विकी कौशल ने फिल्म मसान से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों के लीड रोल में विकी कौशल को देखा गया। उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी में विकी कौशल के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विकी कौशल का कुल नेट वर्थ 3 मिलियन डॉलर या करीब 22 करोड़ रुपये है।
लग्जरी लाइफ है पसंद
विकी कौशल ने तेजी से फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाया है। रिपोर्टस के मुताबिक उन्हें लग्जरी गाड़ियों का शौक है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई रेंज रोवर की तस्वीर शेयर की थी। विकी कौशल फिलहाल मुंबई में रहते हैं और अपने आने वाले कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे अधिक पेड फिल्म अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2003 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली कैटरीना ने एक के बाद एक शानदार फिल्मों में काम किया है। अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, अग्निपथ जैसी फिल्मों में इन्हें खूब पसंद किया गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति 224 करोड़ से अधिक की हो सकती है।
लग्जरी गाड़ियों और घर की हैं शौकीन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कैटरीना कैफ के पास मुंबई में तीन घर है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों जैसे रेंज रोवर, मर्सिडीज़ बेंज, ऑडी क्यू का कलेक्शन है। कैटरीना कैफ ने अपने अभिनय और विज्ञापनों से खूब पैसे कमाए हैं।