सर्दियां शुरु हो गई हैं, ये बात अब तो गूगल ने भी मान लिया है। सर्च इंजन गूगल डूडल आज यानि 21 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति मना रहा है। हर खास मौके पर गूगल एनिमेटेड डूडल के जरिए उस दिन को सेलिब्रेट करता है। ऐसे में गूगल ने साल 2021 की सर्दी पर एक खास एनिमेटेड डूडल तैयार किया है। ये डूडल सर्दियों के पहले दिन के लिए यानी शीतकालीन संक्रांति के लिए है। 21 दिसंबर 2021 को शीतकालीन संक्रांति मनाई जा रही है। इसे दिसंबर संक्रांति भी कहा जा सकता है। इसके अलावा हिमल संक्रांति या हाइबरनल संक्रांति के नाम से भी यह दिन जाना जाता है। भारत समेत दुनिया के तमाम देश 21 और 22 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति मनाते हैं। चलिए जानते हैं दिसंबर संक्रांति क्यों मनाई जाती है? कब से हुई शीतकालीन संक्रांति की शुरुआत? दूनिया के किन देशों में कैसे बनाई जाती है हाइबरनल संक्रांति?
Winter Season 2021: गूगल मना रहा शीतकालीन संक्रांति, जानिए साल के सबसे छोटे दिन के बारे में रोचक बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन संक्रांति क्या है
शीतकालीन संक्रांति एक प्राकृतिक घटना है। ये हर साल दो बार होती है। इसे साल का सबसे छोटा दिन भी कहा जाता है। शीतकालीन संक्रांति में रात सबसे लंबी और दिन सबसे छोटा होता है। सर्दियों का पहला दिन शीतकालीन संक्रांति को ही माना जाता है। इस साल भी 21 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति मनाई जा रही है।
शीतकालीन संक्रांति क्यों आती है?
जब सर्दी के मौसम में पृथ्वी का एक ध्रुव अपनी अधिकतम दूरी पर सूर्य से दूर हो जाता है। ऐसे में सूर्य से दूर होने की वजह से पृथ्वी पर रोशनी कम समय के लिए रहती है। जिसकी वजह से दिन छोटा और रात बड़ी होती है
शीतकालीन संक्रांति की खगोलीय स्थिति
दरअसल, 19 से 23 दिसंबर के बीच किसी भी दिन शीत संक्रांति हो सकती है। ये बात निर्भर करती है अंतरिक्ष में ध्रुवों के मूवमेंट पर। जब पृथ्वी का उत्तरी धुव सूर्य से सीधे दूर होता है। वहीं सूर्य भारतीय समयानुसार रात करीब 9.28 बजे मकर रेखा में 23.4 डिग्री दक्षिण में होता है। इस दिन सूर्योदय सुबह 7.10 बजे और सूर्यास्त शाम 5.29 बजे होता है।
शीतकालीन संक्रांति के बारे में जाने रोचक बातें
-शीतकालीन संक्रांति सर्दियों का पहला दिन माना जाता है।
-शीतकालीन संक्रांति में साल का सबसे छोटा दिन होता है।
-साल की सबसे लंबी रात भी शीतकालीन संक्रांति में होती है।