फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Health Day 2023: विश्व स्वास्थ्य दिवस आज, जानें कब और क्यों हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत

Fri, 07 Apr 2023 01:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
World Health Day 2023 Theme, History, Importance And Significance in Hindi
World Health Day 2023 - फोटो : amar ujala

World Health Day 2023 Theme: पिछले एक महीने में कोरोना के संक्रमण में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी-फरवरी में कोविड के केस काबू में थे, लेकिन मार्च में कोरोना ने काफी तेज रफ्तार पकड़ी। आंकड़े बताते हैं कि मार्च के महीने में देश में संक्रमण के कारण मृत्यु के आंकड़ों में 114 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोविड के कई वेरिएंट अब तक गंभीर समस्या बन चुके हैं। इस बार ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.16 को कारण माना जा रहा है। इस वैरिएंट में म्यूटेशन अन्य ओमिक्रॉन वैरिएंट्स से अधिक संक्रामक हैं।



इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य, डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ मामलों को देखकर पता चलता है कि जिम जाने वाले या शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने वालों में हृदयाघात का जोखिम बढ़ा है। स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से लोगों को बचाने, उन्हें स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने और सेहतमंद रहने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वैश्विक स्तर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। आज दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है।

कोविड समेत कई गंभीर बीमारियों का जोखिम पिछले वर्षों में अधिक बढ़ा है, लेकिन उसके पहले ही विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत कर दी गई थी। आइए जानते हैं कि कैसे और कब वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत हुई। क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास और महत्व।

World Health Day 2023 Theme, History, Importance And Significance in Hindi
World Health Day 2023 - फोटो : istock

विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाते हैं?

प्रतिवर्ष दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 में हुई थी। इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया था।

World Health Day 2023 Theme, History, Importance And Significance in Hindi
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : सोशल मीडिया

7 अप्रैल को ही क्यों मनाते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस?

दरअसल, 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई।  विश्व स्वास्थ्य संगठन को डब्ल्यूएचओ के नाम से जाना जाता है जो कि संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है। इस संगठन का प्रमुख कार्य दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है। 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Health Day 2023 Theme, History, Importance And Significance in Hindi
साल 2023 में परेशान करने वाली बीमारियां - फोटो : AmarUjala Graphic

विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य

जब डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य दिवस के लिए एक दिन निर्धारित करने का फैसला लिया तो इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। इस दिन को मनाने की वजह दुनियाभर में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों और मिथकों को दूर करना है। स्वास्थ्य संगठन विभिन्न देशों की सरकारों को स्वास्थ्य नीतियां बनाने और उसके क्रियान्वयन के लिए प्रेरित भी करता है।

विज्ञापन
World Health Day 2023 Theme, History, Importance And Significance in Hindi
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 - फोटो : Istock

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम

प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम 'हेल्थ फॉर ऑल' है। इस विषय का अर्थ, किसी भी परिस्थिति में वित्तीय या अन्य मदद के जरिए हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को सुधारने और सभी में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाना है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed