फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Sight Day 2023: इन गलतियों से जा सकती है आंखों की रोशनी, तेज नजर के लिए अपनाएं ये आदतें

Thu, 12 Oct 2023 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 12 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
World Sight Day 2023 These Bad Habits Causes Weak Eyesight Or Poor Vision in Hindi
आंखों की रोशनी - फोटो : pexles

World Sight Day 2023: दुनिया में बढ़ रही दृष्टि हानि की समस्या की रोकथाम, दृष्टि देखभाल और आंखों से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष अक्तूबर माह के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। आंखों की रोशनी के कमजोर होने के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे दूर की चीजें धुंधला दिखना, आई स्ट्रेन की शिकायत होना, जैसे आंखों में दर्द, खुजली आदि होने लगती है।



आंखों की रोशनी जाने या नजर कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। उम्र का प्रभाव, ग्लूकोमा (आंखों की बीमारी), आंखों की सूजन, डायबिटीज, नेत्र इंफेक्शन, विटामिन की कमी समेत लाइफस्टाइल की कुछ गलतियों के कारण भी आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है, या अंधेपन की शिकायत हो सकती है। इस लेख के माध्यम से जानिए दृष्टि संबंधित समस्याओं के लिए जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतों के बारे में, जिनमें सुधार कर नेत्र संबंधी रोगों से बचाव किया जा सकता है।

World Sight Day 2023 These Bad Habits Causes Weak Eyesight Or Poor Vision in Hindi
आंखों की रोशनी कमजोर बनाने वाली आदतें - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट फोन का बहुत अधिक इस्तेमाल

बच्चों से लेकर बड़े तक सभी लोग स्मार्टफोन पर निर्भर हो गए हैं। लगभग पूरा दिन वह स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। स्मार्टफोन का बहुत अधिक इस्तेमाल आंखों पर दबाव डालता है और नजर संबंधित समस्याएं बढ़ने लगती हैं। फोन में अधिक नजरे लगाए रखने से ड्राई आई, चक्कर आना, धुंधला दिखने जैसी समस्या हो सकती हैं।

विश्व दृष्टि दिवस पर ये वीडियो देखें-

World Sight Day 2023 These Bad Habits Causes Weak Eyesight Or Poor Vision in Hindi
आंखों की रोशनी कमजोर बनाने वाली आदतें - फोटो : istock

खाने में पोषण की कमी

जंक फूड या पोषण हीन खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होने के साथ ही आंखों की रोशनी को कमजोर बनाने का कारण बन सकता है। कुछ चीजें दृष्टि के लिए बहुत पौष्टिक होती हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन सी व ई युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की कमी से आंखों की रोशनी जा सकती है। इससे बचने के लिए पीले और नारंगी फल व सब्जियां, पत्तेदार साग, अंडे, नट्स, आंवला, सी फूड आदि का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Sight Day 2023 These Bad Habits Causes Weak Eyesight Or Poor Vision in Hindi
आंखों की रोशनी कमजोर बनाने वाली आदतें - फोटो : pixabay

धूम्रपान

धूम्रपान से फेफड़ों और गले के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि इससे आंखो पर भी असर पड़ता है। सिगरेट या तंबाकू के सेवन से मोतियाबिंद, डायबिटीज संबंधी रेटिनोपैथी और कई अन्य गंभीर बीमारियां होने की आशंका रहती है। सामान्य लोगों की तुलना में धूम्रपान करने वालों के अंधे होने की संभावना चार गुना अधिक होती है।

विज्ञापन
World Sight Day 2023 These Bad Habits Causes Weak Eyesight Or Poor Vision in Hindi
आंखों की रोशनी कमजोर बनाने वाली आदतें - फोटो : Istock

आंखों को बार-बार मलना

अक्सर लोगों की आदत होती है कि वह कभी भी हाथों से आंखों को मसलने लगते हैं। आंखों में कुछ चले जाने, पानी आने या अन्य किसी कारण से बार बार आंखे मसलने से भी अंधेपन का खतरा बढ़ सकता है। आंखे रगड़ने से पलकों के नीचे रक्त वाहिकाओं को आप नुकसान पहुंचाते हैं, जो नजर कमजोर कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed