फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Thyroid Day 2023: 25 मई को ही क्यों मनाते हैं थायरॉयड जागरूकता दिवस? जानें थीम, इतिहास और महत्व

Thu, 25 May 2023 10:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 May 2023 10:22 AM IST
विज्ञापन
World Thyroid Day Know When and and Why It Is Celebrated History of Thyroid
विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस - फोटो : iStock

World Thyroid Day 2023: आज विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 25 मई को थायरॉयड दिवस मनाते हैं । यह दिन थायरॉयड रोग की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। भारत समेत कई देशों में थायरॉयड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पब्लिक हेल्थ अपडेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 200 मिलियन से अधिक लोग थायरॉयड से जूझ रहे हैं और इनमें 50% मामले ऐसे हैं जिनका निदान नहीं होता है। थायरॉयड के सामान्य लक्षणों में वजन बढ़ना या घटना शामिल है। खराब लाइफ़स्टाइल और  गड़बड़ खानपान आदि कई कारणों से थायरॉयड की समस्या हो सकती है। थायरॉयड से बचाव के लिए इसकी रोकथाम और उपचार के बारे में विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस के मौके पर बताया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे और कब हुई। वहीं विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस 2023 थीम और महत्व क्या है।

World Thyroid Day Know When and and Why It Is Celebrated History of Thyroid
विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस - फोटो : istock

थायरॉयड क्या है

थायरॉयड गले में स्थित एक छोटी ग्रंथि है, इससे कई आवश्यक हार्मोन निकलते हैं। ये हार्मोन मेटाबाॅलिज्म, शरीर के तापमान और विकास के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन थायरॉयड का स्तर बढ़ने या कम होने से शरीर को नुकसान हो सकता है। थायरॉयड विकार आयोडीन की कमी के कारण हो सकता है ।

World Thyroid Day Know When and and Why It Is Celebrated History of Thyroid
विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस - फोटो : istock

कब मनाते हैं थायरॉयड जागरूकता दिवस? 

प्रतिवर्ष 25 मई को विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 में हुई जब यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन ने थायरॉयड जागरूकता दिवस मनाने को लेकर एक प्रस्ताव दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Thyroid Day Know When and and Why It Is Celebrated History of Thyroid
विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस - फोटो : iStock

25 मई को ही क्यों मनाते हैं थायरॉयड दिवस? 

थायरॉयड जागरूकता दिवस को मनाने की शुरुआत यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन के प्रस्ताव के बाद हुई। ईटीए ने 25 मई को आधिकारिक तौर पर थायरॉयड डे के रूप में अपनाया। इस कारण है कि 1965 में 25 मई के दिन ही यूरोपियन थायरॉयड एसोसिएशन की स्थापना हुई थी। 

विज्ञापन
World Thyroid Day Know When and and Why It Is Celebrated History of Thyroid
विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस - फोटो : iStock

वर्ल्ड थायरॉयड जागरूकता दिवस का थीम

वर्ल्ड थायरॉयड डे 2023 की थीम 'अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें और लंबे समय तक जीवित रहें' है (Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed