{"_id":"5a2f72104f1c1bbd208b61c8","slug":"know-why-blood-color-is-reddish-understand-this-organ-system","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्यों लाल रंग का होता है खून, इस अंग तंत्र को समझें, दिलचस्प है जानना","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
जानिए, क्यों लाल रंग का होता है खून, इस अंग तंत्र को समझें, दिलचस्प है जानना
Thu, 14 Dec 2017 09:30 AM IST
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रक्त का 55 फीसदी भाग तरल प्लाज्मा और 45 फीसदी भाग कोशिकीय (सेल्स) होता है। कोशिकीय भाग में 99 फीसदी लाल रक्त कण और मात्र एक फीसदी सफेद रक्त कण और प्लेटलेट्स होते हैं। लाल रक्त कण और सफेद रक्त कण जीवित संपूर्ण कोशिकाएं होती हैं, जबकि प्लेटलेट्स कोशिका के टुकड़े होते हैं।
2 of 5
आपके शरीर में प्रति सेकंड 24 लाख नए लाल रक्त कण बनते हैं, इतने ही प्रति सेकंड नष्ट भी हो जाते हैं। आपके रक्त में एक क्यूबिक मिली लीटर (एक बूंद का छोटा हिस्सा) में करीब पांच लाख लाल रक्त कण होते हैं। हर लाल रक्त कण कोशिका में एक जैविक स्टॉप वाच होती है, जो निश्चित समयोपरांत बंद हो जाती है।
3 of 5
लाल रक्त कणों के बनने की प्रक्रिया का नियंत्रण किडनी में होता है। किडनी खराब होने पर अल्परक्तता एनीमिया रोग इसी कारण होता है। आपको जीवित रखने के लिए प्रति क्षण लाखों लाल रक्त कोशिकाएं अपना जीवन उत्सर्ग करती हैं। लाल रक्त कणों की उत्पत्ति लाल अस्थि मज्जा (रेड बोन मैरो) में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लाल रक्त कण ऑक्सीजन से भरी कोशिकाएं होती हैं, लेकिन अपनी ऊर्जा की आवश्यकता के लिए वे ऑक्सीजन का उपयोग नहीं करती हैं। लाल रक्त कण ही शरीर की वे कोशिकाएं हैं, जिनमें केंद्रक ही नहीं, माइटोकोंड्रिया भी नहीं होते हैं। लाल रक्त कणों में केंद्रक (न्यूक्लियस) नहीं होता है। लाल रक्त कणों के उत्पत्ति की प्रारंभिक अवस्था में उनमें केंद्रक होता है, जिसे बाहर निकाल दिया जाता है, ताकि प्राणवायु वाहक हीमोग्लोबिन के लिए स्थान हो। एक लाल रक्त कण में ऑक्सीजन के लिए 28 करोड़ हीमोग्लोबिन मॉल्युकूल्स होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
माइटोकोंड्रिया ऑक्सीजन का उपयोग कर कोशिकाओं को ऊर्जा उपलब्ध कराते हैं। लाल रक्त कण बिना उनके, बिना ऑक्सीजन के ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। केंद्रक नहीं होने के कारण उनमें वायरस नहीं घुसते। वायरस कोशिका के अंदर ही जीवित रह सकते हैं। मलेरिया के परजीवी (पैरासाइट) का मानव-हीमोग्लोबिन प्रिय भोजन होता है, मलेरिया लाल रक्त कणों का रोग होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।