{"_id":"69d72bf5bf971d745c0d165a","slug":"summer-yoga-for-hydration-se-bachne-ke-yog-pranayama-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Yoga: गर्मियों में पानी की कमी से बचाएंगे ये योगासन और प्राणायाम","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Summer Yoga: गर्मियों में पानी की कमी से बचाएंगे ये योगासन और प्राणायाम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:03 AM IST
सार
Yoga For hydration: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, ताड़ासन और शवासन जैसे योगासन बेहद प्रभावी हैं। ये शरीर को ठंडा रखते हैं, पानी की कमी को संतुलित करते हैं और ऊर्जा बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हाइड्रेशन से बचने के लिए योग
- फोटो : Amar ujala
Link Copied
Hydration Se Bachne Ke Yog: गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन जाती है, जो शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण होती है। इसके चलते कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द और थकान जैसी परेशानियां सामने आती हैं। आमतौर पर लोग इससे बचने के लिए केवल पानी पीने पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग और प्राणायाम भी शरीर को हाइड्रेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं?
योग केवल शरीर को लचीला बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर के आंतरिक संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है। वहीं प्राणायाम सांसों के जरिए शरीर में ऑक्सीजन और ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है। नियमित योगाभ्यास से पसीने की प्रक्रिया संतुलित रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
अगर आप गर्मियों में खुद को स्वस्थ, ऊर्जावान और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो कुछ खास योगासन और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार योग और प्राणायाम के बारे में।
Trending Videos
2 of 6
शीतली प्राणायाम
- फोटो : Amar Ujala
शीतली प्राणायाम
यह प्राणायाम शरीर को ठंडक देने वाला कारगर उपाय है। शीतली प्राणायाम गर्मियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे करने से शरीर का तापमान कम होता है और प्यास कम लगती है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अनुलोम विलोम प्राणायाम
- फोटो : Amar Ujala
अनुलोम-विलोम
अनुलोम विलोम संतुलन बनाए रखने का तरीका है। यह प्राणायाम शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पानी की कमी का असर कम महसूस होता है।
4 of 6
भुजंगासन
- फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन
भुजंगासन शरीर को सक्रिय और हाइड्रेटेड रखता है। भुजंगासन करने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बना रहता है और कमजोरी दूर होती है।
विज्ञापन
5 of 6
ताड़ासन
- फोटो : Amar ujala
ताड़ासन
इस आसन से शरीर की स्थिरता और संतुलन बेहतर होती है। ताड़ासन शरीर को सीधा और संतुलित रखने में मदद करता है। यह शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और पानी की कमी से होने वाली थकान को कम करता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।