फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रेटी लाइफस्टाइल: क्रिकेटर युवराज सिंह के पास है कारों का खास कलेक्शन, जानें कितनी है नेटवर्थ

Thu, 27 Jan 2022 01:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 27 Jan 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh car collection net worth lifestyle with wife hazel keech
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : social media

क्रिकेटर युवराज सिंह हाल ही में पिता बने हैं। युवराज ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि उनके घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की है। क्रिकेट के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह को कारों का अच्छा खासा शौक है। और उनके गैराज में कारों की लंबी चौड़ी लिस्ट है। साल 2016 में शादी के बंधन में बंधने वाले युवराज सिंह और उनकी पत्नी को कारों का काफी शौक है। इस बात की झलक उन्होने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 

yuvraj singh car collection net worth lifestyle with wife hazel keech
पत्नी हेजल कीच के साथ युवराज सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह और हेजल कीच के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू एम5 ई60, बीएमडब्ल्यू X6M, ऑडीQ5, लॉम्बिरिगनी Murcielago, Bentley Continental GT है। वहीं पिछले साल उऩ्होंने ब्रांड न्यू मिनी कंट्रीमैन S JCW  का नया एडिशन गैराज में शामिल किया है। जिसकी तस्वीर युवराज ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 42.4 लाख रुपये है। 

yuvraj singh car collection net worth lifestyle with wife hazel keech
Yuvraj Singh And his Wife Hezal - फोटो : Twitter

बता दें कि क्रिकेटर युवराज सिंह क्रिकेट की दुनिया के पांच सबसे अमीर खिलाड़ियों में शामिल हैं। जिसमे उऩका नंबर पांचवां है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह की कुल नेटवर्थ 255 करोड़ हैं। वहीं उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी करीब 45 करोड़ की है। युवराज सिंह भारत के लिए क्रिकेट खेलकर कमाई करने के साथ ही आईपीएल मैचों के जरिए भी कमाई करते हैं। वहीं उऩकी नेटवर्थ में विज्ञापनों के जरिए हुई कमाई भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh car collection net worth lifestyle with wife hazel keech
युवराज सिंह - फोटो : social media

युवराज सिंह क्रिकेट खेलने और विज्ञापनों में काम करने के साथ ही कुछ हिस्सा अपनी कमाई का बिजनेस में भी लगाते हैं। उनके निवेश वाली कंपनी पोषक उत्पादों से जुड़ी स्टार्टअप वेलवर्स्ड है। जिसमे वो सबसे बड़े निवेशक भी हैं। *

विज्ञापन
yuvraj singh car collection net worth lifestyle with wife hazel keech
युवराज सिंह - फोटो : Instagram

युवराज सिंह एक वनडे मैच की फीस तीन लाख के करीब पाते हैं। वहीं टेस्ट मैच में वो करीब पांच लाख की फीस पाते हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह करीब छह करोड़ रुपये इनकम टैक्स भरते हैं। इसके साथ ही युवराज सिंह क्रिकेट के साथ ही बिजनेस में भी निवेश करते हैं। उनके फिटनेस सेंटर और स्पोर्ट्स सेंटर पूरे भारत के अलग-अलग हिस्सों में चलते हैं। जिससे वो अपनी कमाई का अच्छा खासा हिस्सा प्राप्त कर लेते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed