रायबरेली-परशदेपुर। पीएनबी घोटाले की आंच रायबरेली जिले में भी पहुंच गई है। जिला पंचायतराज विभाग से एडवाइस मिलने के बाद भी तीन करोड़ रुपयों को ग्राम पंचायतों के खातों में ट्रांसफर नहीं किया गया है। इससे छतोह ब्लॉक के 44 गांवों में विकास कार्य ठप हो गया है। जिले के सभी ब्लॉकों में 14वें वित्त आयोग का बजट पहुंच गया है, लेकिन छतोह ब्लॉक के 44 गांवों में न पहुंचा। इससे प्रधानों में नाराजगी है।
सोनिया गांधी की रायबरेली में PNB घोटाले का असर, 44 गांवों का विकास ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की अन्य सभी बैंकों ने ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के खातों में अरबों की धनराशि ट्रांसफर कर दी है, लेकिन छतोह ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों में अब तक यह धनराशि नहीं पहुंच सकी है। छतोह ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में यह धनराशि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से ट्रांसफर होनी है।
जिला पंचायतराज विभाग ने एक साथ सभी बैंकों को एडवाइज भेजी थी, लेकिन छतोह ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को विकास के लिए बजट नहीं मिल पाया है। बताते हैं कि पीएनबी घोटाले के कारण ही ग्राम पंचायतों के खातों में यह धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है।
यदि घोटाले के कारण बजट रुका तो सरकार दिलाए विकास का धन
विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट न मिल पाने से प्रधानों में गहरी नाराजगी है। छतोह के प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि अन्य सभी बैंकों से बजट ग्राम पंचायतों को भेज दिया गया है। सिर्फ पीएनबी बजट ट्रांसफर नहीं कर रही है। कहीं घोटाले के कारण तो ऐसा नहीं हो रहा है। यदि ऐसा है तो सरकार ब्लॉक के गांवों के विकास के लिए बजट की व्यवस्था कराए। प्रधान राजेश सिंह, अवधेश कुमार, कमलापति, सरवरजहां, जमुंता देवी, राजाराम आदि ने भी सीएम, डीएम व सीडीओ को भेजे शिकायतीपत्र में आरोप लगाया है कि बजट न मिलने के कारण गांवों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। प्रधानों ने बजट दिलाने की मांग की है।
पीएनबी से नहीं हो रहा तीन करोड़ ट्रांसफर: डीपीआरओ
जिला पंचायतराज अधिकारी सीके वर्मा ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त आयोग का बजट पहुंच गया है। तकनीकी कारणों ने छतोह ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों में धनराशि नहीं पहुंच पा रही है। पीएनबी बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।