{"_id":"5a22ce574f1c1b6a678bf659","slug":"fire-in-godown-due-to-short-circuit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोदाम में लगी भीषण आग, एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने की घंटों मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में लगी भीषण आग, एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने की घंटों मशक्कत
Sat, 02 Dec 2017 09:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरोजनीनगर इलाके में शनिवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक जनरल मर्चेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने के काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दर्जन भर दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
2 of 4
आग
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली निवासी संदीप शर्मा का सरोजनीनगर के टीपी नगर में जय लॉजिस्टिक नामक जूते चप्पल से लेकर जनरल मर्चेंट के सामान का भारी भरकम गोदाम है। जहां दिल्ली व अन्य बड़े शहरों से सामान मंगाकर लखनऊ शहर की दुकानों में सामान सप्लाई किया जाता है। गोदाम की देखरेख कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी निवासी मैनेजर सुभाषचंद्र करते हैं।
3 of 4
आग
सूत्रों के मुताबिक शनिवार को गोदाम में मैनेजर सुभाष चंद्र के अलावा कई मजदूर मौजूद थे। तभी शाम करीब 4 बजे गोदाम के अंदर शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम के अंदर धुआं उठता देख मौजूद मैनेजर सुभाष व कर्मचारियों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली बल्कि आग बढ़ती चली गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आग
इस दौरान आग बुझाने के चक्कर में मैनेजर सुभाष चंद का एक हाथ भी बुरी तरह झुलस गया। बाद में मैनेजर ने घटना की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद सरोजिनी नगर, आलमबाग व पीजीआई फायर स्टेशन से पहुंची करीब दर्जनभर से अधिक दमकल गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया। लेकिन आग पर काबू पाने के लिए उन्हें कई घंटे लग गए। फिलहाल इस घटना में लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर नष्ट होना बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।